एक्सप्लोरर

UP पंचायत चुनाव: आपके जिले में कब शुरू होगा नामांकन, कब डाले जाएंगे वोट? यहां पढ़ें

UP Gram Panchayat Election 2021 Nomination: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी. पहले चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन तीन और चार अप्रैल को होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है. राज्य के 75 जिलों में चार चरणों में मतदान होगा. 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. दूसरा चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. दो मई को मतों की गणना होगी. दो मई के बाद से गांव की सरकार का काम शुरू होगा, जो कि 25 दिसंबर से बंद है.

यूपी में कल यानी शनिवार से नामांकन पत्रों का विक्रय होगा. पहले चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन तीन और चार अप्रैल को होगा. दूसरे चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन सात और आठ अप्रैल को होगा. तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन 13 और 15 अप्रैल को होगा. चौथे चरण के मतदान वाले जिलों में नामांकन 17 और 18 अप्रैल को होगा. बुलंदशहर की पांच ग्राम पंचायतों के औद्योगिक क्षेत्र में आने के कारण निर्वाचन आयोग यहां पर चुनाव नहीं कराएगा.

पहले-दूसरे चरण में इन जिलों में वोटिंग

पहले चरण के मतदान में सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही में वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ में मतदान होगा.

तीसरे-चौथे चरण में इन जिलों में होगा मतदान

तीसरे चरण में शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिजार्पुर, बलिया में मतदान होगा. चौथे चरण में बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फरुर्खाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 18 जिले में मतदान होगा. जबकि दूसरे चरण 20 जिले, तीसरे चरण में 20 जिले और चौथे चरण में 17 जिलों में मतदान होगा.

गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी

सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी. चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे. जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Panchayat Election 2021 Schedule : चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget