एक्सप्लोरर

यूपी: राज्यपाल से मंजूरी के बाद कानून बना धर्मांतरण अध्यादेश, जारी हुआ नोटिफिकेशन

यूपी में लव जिहाद कानून बन गया है. राज्यपाल से मंजूरी के बाद योगी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

प्रयागराज. यूपी में धर्मांतरण अध्यादेश अब कानून बन गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मंजूरी मिलने के बाद यूपी में धर्मांतरण कानून लागू हो गया है. बिल को विधानसभा और विधान परिषद से पारित कराने के बाद राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था. राज्य सरकार ने नए कानून का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

सरकार ने दाखिल किया हलफनामा यूपी सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. सरकार ने बताया कि अध्यादेश को 4 मार्च को ही राज्यपाल से मंजूरी मिल चुकी है. राज्यपाल से मंजूरी के बाद 5 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है. यूपी सरकार के अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने इसकी पुष्टि भी की है.

गौरतलब है कि बीते साल यूपी में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया गया था. प्रदेश सरकार ने 24 नवंबर को यह अध्यादेश मंजूर किया था. इसके अंतर्गत दोषी व्यक्ति को 10 साल तक की कैद हो सकती है. इस अध्यादेश के तहत महिला का सिर्फ विवाह के लिये ही धर्म परिवर्तन के मामले में विवाह को शून्य घोषित कर दिया जायेगा और जो विवाह के बाद धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं उन्हें इसके लिये जिलाधिकारी के यहां आवेदन करना होगा.

आवेदन मिलने पर पुलिस जांच-पड़ताल करेगी कि कहीं यह धर्म परिवर्तन जबरदस्ती, धोखे से या लालच में तो नहीं करवाया जा रहा है. जांच में ऐसी शिकायत नहीं मिलने पर प्रशासन धर्म परिवर्तन की अनुमति देगा. फिर इसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी.

ये भी पढ़ें:

मटर पनीर का बिल मांगने पर ढाबा मालिक समेत 10 लोगों को फर्जी मुठभेड़ में फंसाया, केस दर्ज

UP: सहकारी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ेंगे, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: सपा की PC में हंगामा, कुर्सी पर बैठने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष की पिटाई
गोरखपुर: सपा की PC में हंगामा, कुर्सी पर बैठने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष की पिटाई
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
वाराणसीः नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो, CM योगी ने तैयारियों की समीक्षा
वाराणसीः नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो, CM योगी ने तैयारियों की समीक्षा
UP: बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश
UP: बारिश से खराब हुईं सड़कें जल्द होंगी दुरुस्त, CM योगी ने दिए निर्देश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha पर टूटा नया संकट! Samar लाया Phool के लिए रिश्ता, शादी की आड़ में रची साजिश
Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)
Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget