एक्सप्लोरर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सरकारी व्यवस्था पर तंज, बोलीं- राम मंदिर के दर्शन हो जाते हैं लेकिन फाइलों के नहीं

UP News: यूपी के अयोध्या में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अफसरशाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राम मंदिर के दर्शन तो हो जाते हैं, लेकिन फाइलों के दर्शन नहीं होते हैं.

अयोध्या में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकारी अफसरों की कार्यशैली पर तीखा कटाक्ष किया. इस दौरान उन्होंने सरकारी व्यवस्था में देरी पर सवाल उठाया है. 

उन्होंने कहा कि 'राम मंदिर के दर्शन हो जाते हैं, लेकिन एक फाइल के दर्शन करने के लिए लगातार एक टेबल से दूसरे, दूसरे से तीसरे, तीसरे से चौथे और चौथे से पांचवे टेबल तक घूमना पड़ता है.'

राज्यपाल ने धीमी प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

राज्यपाल ने इस बयान के ज़रिए साफ तौर पर नौकरशाही में धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जब कोई फाइल किसी कार्यालय में जाती है तो सबसे पहले नीचे का अधिकारी उसमें कमियां ढूंढता है. 

जब उन खामियों को ठीक कर दिया जाता है, तब वह फाइल अगले टेबल पर जाती है, जहाँ फिर से कोई और कमियां निकाल ली जाती हैं. यह प्रक्रिया कई स्तरों तक चलती रहती है.

अधिकारियों को दी यह नसीहत

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है कि जब फाइल उनके पास पहुंचे, तो पहले ही यह सुनिश्चित किया जाए कि जो अधिकारी नीचे बैठा है, वह सभी खामियों को एक बार में चिह्नित कर उसे पूरा कराए. हर टेबल पर जाकर नई कमी निकालने से विकास की गति बाधित होती है और आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता.

राज्यपाल का यह बयान केवल प्रशासनिक व्यवस्था की आलोचना नहीं, बल्कि सुधार का स्पष्ट संदेश भी था. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ज़िम्मेदारी के साथ पारदर्शिता नहीं लाई जाएगी, तब तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है.

राज्यपाल ने छेड़ दिया गंभीर विषय

इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और बच्चों के लिए प्री-स्कूल किट्स उपलब्ध कराने जैसे कई जनहित योजनाओं की भी घोषणा हुई, लेकिन राज्यपाल की टिप्पणी ने सरकारी व्यवस्था की कमज़ोरियों को लेकर गंभीर विषय छेड़ दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget