एक्सप्लोरर

UP News: शारदा यूनिवर्सिटी छात्रा मौत केस, आंतरिक जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, अब परिजनों ने की ये मांग

UP: शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस की छात्रा की मौत मामले में आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंप दी है. परिजनों को रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) में बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के कुलपति VC को सौंप दी है. यह रिपोर्ट कैंपस परिसर में स्थित छात्रावास में छात्रा की आत्महत्या से जुड़े तथ्यों की जांच पर आधारित है. हालांकि मृतका के परिजनों को अब तक इस रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार और बुधवार को ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रबंधन से रिपोर्ट की प्रति मांगी थी, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पहले रिपोर्ट सौंपने के लिए 5 दिन का समय मांगा था,

लेकिन समय बीत जाने के बाद भी पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे परिवार का अब विश्वविद्यालय की जांच प्रक्रिया पर से विश्वास उठ गया है. यह भी कहा कि वह फिर से रिपोर्ट मांगने के लिए विश्वविद्यालय को ईमेल करेंगे और इसकी प्रति डीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भी भेजेंगे.

पुलिस जांच से अलग है आंतरिक समिति की रिपोर्ट

इस मामले में एसीपी विवेक रंजन राय ने बताया कि आंतरिक समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पुलिस जांच का हिस्सा नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर रिपोर्ट की मांग की जा सकती है. पुलिस अपनी स्वतंत्र जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, रिपोर्ट देने को कहा

इस संवेदनशील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को 14 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. रमेश जांगड़ा ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दोनों पक्षों को रिपोर्ट दाखिल करनी होगी.

छात्रा की आत्महत्या के बाद दर्ज हुआ था केस, जेल में दो प्रोफेसर 

गौरतलब है कि छात्रा ज्योति शर्मा ने बीते दिनों विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, डीन समेत 6 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

अब तक इस मामले में सहायक प्रोफेसर शैरी वशिष्ठ और एसोसिएट प्रोफेसर महिंदर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस और विश्वविद्यालय सुप्रीम कोर्ट में क्या रिपोर्ट पेश करते हैं और क्या इससे छात्रा की मौत के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget