एक्सप्लोरर

E-Pension Portal: रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, यूपी सरकार ने लॉन्च किया ई-पेंशन पोर्टल ,जानें डिटेल

E-Pension Portal: यूपी सरकार ने प्रदेश के पेंशनर्स के लिए एक राहतभरा कदम उठाया है. बता दें कि लेबर डे के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ई-पेंशन पोर्टल लॉन्च किया है.

E-Pension Portal:  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने हर विभाग को ज्यादा से ज्यादा तकनीक आधारित बनाने में लगी है. साथ ही डिजिटल इंडिया को लेकर भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं हाल ही में यूपी सरकार ने प्रदेश के पेंशनर्स के लिए एक राहतभरा कदम उठाया है.

मजदूर दिवस के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ई-पेंशन पोर्टल लॉन्च किया है. अब सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अपने भुगतान और पेंशन प्रक्रिया के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे बल्कि पोर्टल के जरिए ये प्रक्रिया महज तीन दिनों के अंदर पूरी हो सकेगी.

क्या है ई-पेंशन पोर्टल ?

उत्तर प्रदेश शासन के तहत नौकरी पूरी करके रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए ई-पेंशन पोर्टल लॉन्च किया गया है. करीब साढ़े 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को इस पोर्टल का सीधा लाभ मिलेगा. पोर्टल पर ही रिटायरमेंट के बाद की सभी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा सकेंगी और इसमें वक्त भी बेहद कम लगेगा. अब बस रिटायर होने वाले कर्मचारी को अपने रिटायरमेंट के दिन से छह महीने पहले अपना ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा और रिटायरमेंट के महज तीन दिनों के भीतर कर्मचारी का पूरी भुगतान उसके खाते में पहुंच जाएगा.

Noida Traffic News: नोएडा में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ सकता है पहले से भारी, तीसरी आंख रखेगी चौराहों पर नजर

ऐसे काम करेगा पोर्टल

रिटायर होने वाले कर्मचारी को रिटायरमेंट डेट से 6 महीने पहले ई पोर्टल पर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा. इसके बाद पूरी जिम्मेदारी विभागीय अफसरों की होगी. संबंधित अफसर को पेंशनर की एप्लीकेशन को अगले एक महीने के अंदर वेरिफाई करना होगा और पेंशन पेमेंट ऑर्डर रिलीज करना होगा. इस बीच अगर किसी तरह की परेशानी आती है तो इसे लेकर लाभार्थी को एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा. रिटायरमेंट की तारीख के तीन दिनों के अंदर ही पेंशनर के बैंक खाते ग्रेज्युएटी और दूसरे फंड पहुंच जाएंगे.

कैसे कर सकते हैं आवेदन ?

पेंशनधारक को आवेदन के लिए सरकार के पोर्टल epension.up.nic.in पर जाना होगा. कर्मचारी को अपने लागिन आईडी के जरिए ही आवेदन करना होता है. आईडी बन जाने के एक महीने के अंदर यूनीक एम्प्लाई कोड और रजिस्टर मोबाइल नंबर से ऑनलाइन फार्म भरना होगा. साथ ही यहां अपनी सर्विस से जुड़े तमाम दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. एक बार आवेदन पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया विभागीय पेंशन ऑफिसर की जिम्मेदारी होगी.

Kasganj Road Accident: यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा, एसयूवी-टेंपो की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 11 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget