एक्सप्लोरर

यूपी: अब अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की संपत्तियां यूपी सरकार की रडार पर, जल्द गरजेंगे बुलडोजर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बाहुबली और माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ अब पुलिस की निगाह अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर है. लखनऊ स्थित उसकी कई संपत्तियां चिन्हित भी कर ली गई हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ चला रहे ऑपरेशन नेस्तनाबूद को अब अंडरवर्ल्ड पर भी चलाने जा रही है. अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की लखनऊ में अवैध संपत्तियां खंगाली जा रही हैं. अबू सलेम के भाई व करीबी रिश्तेदार के नाम पर दर्ज लखनऊ की संपत्तियों पर पुलिस प्रशासन की निगाह गड़ गई है.

एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार विजय मिश्रा, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे बाहुबली और माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला रही है तो अब बारी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की भी आने वाली है. लखनऊ पुलिस ने अबू सलेम के भाई अबू जैश, एजाज, हाकिम के साथ अख्तर अली अंसारी और उसके करीबी रिश्तेदारों के नाम दर्ज बेशकीमती संपत्तियों का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है.

पुलिस के रडार पर अबू सलेम के भाइयों की यह संपत्तियां आ गई हैं.

हुसैनगंज के छीतवापुर में बिल्डर एग्रीमेंट से अबू सलेम के चचेरे भाई अख्तर अली अंसारी के द्वारा बनवाया गया शकीरा अपार्टमेंट.

आलमबाग वीआईपी रोड पर स्थित करोड़ों की बेशकीमती जमीन और उसका कार गैराज अबू सलेम के सगे भाई अबू जैश, एजाज और हाकिम के नाम है.

एसजीपीजीआई के पास शकीरा लॉज चचेरे भाई अख्तर अली अंसारी के नाम.

फैजाबाद रोड पर स्थित अवध इंटरनेशनल और डायमंड पैलेस भी अबु सलेम के करीबी रिश्तेदारों का बताया जाता है.

एपी सेन रोड स्थित हुसैनगंज में कीमती फ्लैट.

आशियाना के शारदा नगर के रश्मि खंड में स्थित करोड़ों का मकान, हालांकि यह मकान अबू सलेम के किसी करीबी रिश्तेदार के बजाय उसके हिंदू गुर्गे के नाम पर दर्ज है.

इन दर्जनभर संपत्तियों के साथ-साथ ठाकुरगंज कृष्णा नगर और सरोजनी नगर में हो रहे रियल एस्टेट के कारोबार में भी डॉन अबू सलेम का ही दखल बताया जा रहा है जो पुलिस के रडार पर है. फिलहाल अबू सलेम की बेनामी संपत्तियों की थानेवार सूची बनाई जा रही है, जिसको एलडीए और नगर निगम के द्वारा सत्यापित कराया जायेगा. एलडीए और नगर निगम की रिपोर्ट मिलने के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की संपत्तियां चिन्हित होंगी और फिर उन पर बुलडोजर भी चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
'अब विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं...', केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
'अब विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं...', केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
Firozabad News: फिरोजाबाद के चंद्रवार जैन मंदिर में बनेगी 'डिजिटल लाइब्रेरी', चंद्रसेन किले का होगा सौंदर्यीकरण
फिरोजाबाद के चंद्रवार जैन मंदिर में बनेगी 'डिजिटल लाइब्रेरी', चंद्रसेन किले का होगा सौंदर्यीकरण

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget