एक्सप्लोरर

छोटे और मध्यम वर्ग के लोगों को योगी सरकार का तोहफा, गोरखपुर में दो और कल्याण मंडपम बनकर तैयार

Gorakhpur News: मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बाबा गंभीरनाथ नगर वार्ड के मानबेला में 1500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया है.

यूपी के गोरखपुर में निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूप शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था. गोरखपुर शहर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों दो कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है.

नागरिकों को दो नए बने कल्याण मंडपम की भी सौगात मिलने जा रही है. मानबेला और राप्तीनगर विस्तार में बने इन दो कल्याण मंडपम का लोकार्पण शनिवार (23 अगस्त) को सीएम योगी करेंगे. कल्याण मंडपम में जरूरतमंद परिवारों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मैरिज हाउस जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने कराया निर्माण

मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बाबा गंभीरनाथ नगर वार्ड के मानबेला में 1500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया है. इसका निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से कराया गया है. 

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन बताते हैं कि मानबेला के कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 10 जून 2024 से प्रारंभ हुआ था और इसे तय समय सीमा से पूर्व ही तैयार कर लिया गया. तो तलों में निर्मित इसके भवन पर 2 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई है.

कल्याण मंडपम में इतने लोग हो सकते हैं शामिल

मानबेला के कल्याण मंडपम में 250 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों (विवाह, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक उत्सव आदि) का आयोजन किया जा सकता है. कल्याण मंडपम में एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, चेंजिंग रूम तथा दोनों तलों पर महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है.

इसके अलावा राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद में भी 450 वर्गमीटर भूमि पर जीडीए ने करीब 85 लाख रुपये की लागत से एक अन्य कन्वेंशन सेंटर (कल्याण मंडपम) का निर्माण प्राधिकरण निधि से किया गया है. यह कल्याण मंडपम भी दो तलों में निर्मित है जिसमें 125 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं. इसमें भूतल पर एक बड़ा मल्टीपर्पज हाल, महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, प्रथम तल पर दो रूम, बरामदा और ओपन टैरेस भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget