एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: डीडीयू प्रवेश परीक्षा कल से, पहले दिन शामिल होंगे 691 छात्र, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद

Gorakhpur News: गोरखपुर के डीडीयू विश्वविद्यालय में 4 जुलाई से दाखिला लेने के लिए परीक्षा शुरू हो रही हैं जिसके मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किया गए हैं.

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई से प्रारंभ होगी. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आज प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और परीक्षार्थियों की सुविधा व स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखने के निर्देश दिए. 

उन्होंने गतवर्ष की भांति इस बार भी अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क, विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए मार्ग संकेतक, एम्बुलेंस एवं आकस्मिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित  करने के लिए निर्देश दिए. इस वर्ष नियंता कार्यालय में प्रॉपर्टी काउंटर स्थापित करने की भी योजना है. जहां दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थी अपने सामान जमा कर सकते हैं.

 स्कूल प्रशासन ने क्या कहा?
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले दिन  03 विषयों में कुल 331 सीटों के लिए 691 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रातः पाली में दो विषयों बीएजेएमसी ऑनर्स व एमए अंग्रेजी (परास्नातक) की प्रवेश परीक्षा 9 बजे से 11 बजे तक व शाम की पाली में डी. फार्मा विषय की  प्रवेश परीक्षा समय 3 बजे से 5:00 बजे तक विश्वविद्यालय केंद्र पर आयोजित होगी. प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सभी परीक्षार्थीयों को विश्वविद्यालय  द्वारा जारी किये गये वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है.

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक मार्गदर्शन हेतु एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा हेल्प‑डेस्क स्थापित किए जाएँगे. परिसर में मुख्य द्वारा पर कैंपस रोड मैप की सुविधा होगी, जिनसे नए व बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को आसानी से केन्द्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं के दृष्टिगत विश्वविद्यालय का स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से सक्रिय रहेगा, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे और आकस्मिक स्थिति के लिए परिसर में एम्बुलेंस अलर्ट मोड में उपलब्ध रहेगा.

कुलपति ने क्या कहा?
दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय कि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को तनावमुक्त और संरक्षित वातावरण प्रदान करना है. अभ्यर्थी समय से पहले विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे. किसी भी समस्या की स्थिति में विश्विद्यालय हेल्प‑डेस्क से संपर्क करें.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget