एक्सप्लोरर

गोंडा: संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से रेता गला

Gonda News: गोंडा में जंगल में लकड़ी काटने गए पिता की धन संपत्ति विवाद को लेकर नाराज बेटे ने गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. वहीं खुद को घायल कर अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

यूपी के गोंडा में बीते 13 सितंबर को खरगूपुर थाना क्षेत्र के तहत शिवगढ़ निवासी गंगासागर और अनोखीलाल पिता पुत्र लकड़ी काटने गए थे वहां पर अज्ञात हमलावर द्वारा पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या और और बेटे अनोखीलाल को मारकर घायल करने वाले मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार को बरामद किया है. 

जिले में इस समय चोरी की अफवाह चल रही है. इसी का फायदा उठाकर जंगल में लकड़ी काटने गए अनोखेलाल ने अपने पिता की धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर पूरी कहानी लिख डाली और खुद को घायल कर लिया. हत्या आरोपी अनोखेलाल तीन भाई हैं जिसमें वो स्वयं सबसे बड़ा था.

हत्यारे ने बताई पिता की हत्या करने की वजह

वहीं हत्यारे बेटे का कहना है कि हमारे पिता सबसे अधिक प्रेम अपने छोटे बेटे को करते थे और सारी जमीन उन्हीं के नाम करना चाहते थे मैंने हाल में ही अपनी बेटी की शादी की है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. जब जंगल काटने गए वहां पर पैसा लेनदेन की बात हुई और जब पिता ने मना किया तो बेटे ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी.

फिलहाल पूरे मामले में SP के निर्देशन पर SOG और सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन किया गया था और आज पुलिस कार्यालय में ASP पूर्वी मनोज रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया है.

पुलिस को मिली थी मामले की सूचना

बीते 13 सितंबर को थाना खरगूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम शिवगढ़ निवासी गंगासागर व उनका पुत्र अनोखीलाल लकड़ी काटने हेतु कुआनों जंगल गए थे जहां पर अज्ञात हमलावरों  द्वारा उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसमें गंगासागर की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अनोखीलाल घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया. फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई गई.

मृतक के दूसरे बेटे ने दर्ज कराया था मुकदमा

मृतक के पुत्र अलखराम की लिखित तहरीर पर थाना खरगूपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  के नेतृत्व में SOG और सर्विलांस सहित 05 पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष खरगूपुर को अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे. 

वहीं आज (16 सितंबर) तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए हुए हत्यारोपी अभियुक्त अनोखीलाल को कुआनों जंगल शिवगढ़ से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से अलकत्ल 1 अदद लोहे का बांका बरामद किया है. 

पूछताछ में ऐसे खुली अनसुलझी कहानी

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त अनोखीलाल द्वारा बताया गया कि वह 3 भाई हैं जिसमें वह सबसे बड़ा भाई है. अभियुक्त का पिता वर्तमान में अपने सबसे छोटे पुत्र (अभियुक्त के सबसे छोटे भाई) के साथ रहता था तथा अपनी संपत्ति उसी को दान करना चाहता था जिसको लेकर अभियुक्त व उसके पिता में विवाद रहता था. अभियुक्त ने हाल ही में अपनी पुत्री का विवाह किया था, जिसके कारण वह आर्थिक कर्ज में था और पिता से आर्थिक सहयोग चाहता था.

धारदार हथियार से काटा गला 

पिता द्वारा आर्थिक मदद से इनकार करने पर अभियुक्त क्षुब्ध हो गया. उसने पूर्व सुनियोजित योजना के तहत लकड़ी काटने का बहाना बनाकर अपने पिता के साथ कुआनों जंगल में गया, जहां पैसों को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई. इसी दौरान अभियुक्त ने धारदार हथियार बांका से अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी. अभियुक्त ने घटना को छिपाने और स्वयं को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और हत्या का दोष दो अज्ञात व्यक्तियों पर लगाया. इस प्रकार अभियुक्त अनोखीलाल द्वारा मनगढ़त चोर संबंधी कहानी रचकर सुनियोजित तरीके से अपने पिता की हत्या की गई व अलकत्ल बांका थोड़ी दूर पर फेंक दिया जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget