एक्सप्लोरर

Gonda News: यूपी के गोंडा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, दबंगों ने घर के रास्ते पर किया था कब्जा

Gonda News: गोंडा में 35 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. बता दें दबंगों ने उसके घर के रास्ते पर कब्जा किया था जिसकी कई बार एसडीएम और उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की थी.

यूपी के गोंडा में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है जिसने शनिवार दोपहर एक युवक जमीन विवाद से परेशान होकर कमिश्नर कार्यालय के पास स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया. अफसरों और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई. इस दौरान युवक नीचे खड़े अफसरों से बार-बार हाथ जोड़कर कहता रहा 'न्याय दिलाओ, नहीं तो यहीं से कूद जाऊंगा'.

युवक को नीचे उतारने में अफसरों के पसीने छूट गए. करीब 1 घंटे 10 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और नगर कोतवाली ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह युवक को नीचे उतारा.

युवक ने लगाया आरोप

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक का आरोप है कि गांव में पड़ोसी रिश्तेदार ने जमीन पर कब्जा कर लिया है. घर के सामने की जमीन पर अवैध रूप से पिलर बनाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है. वह पिछले एक महीने में करीब 4-5 बार एसडीएम कर्नलगंज को लिखित शिकायत दे चुका है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

कोतवाली देहात क्षेत्र के कर्नलगंज तहसील के खरगूपुर चांद गांव निवासी रामकिशुन (35 वर्ष) सोमवार को जमीन विवाद से जुड़े मामले में शिकायत करने पहुंचे थे. अधिकारियों से मुलाकात न हो पाने के बाद रामकिशुन दोपहर करीब 12:20 बजे अचानक कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित पानी टंकी पर चढ़ गए.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

देखते ही देखते आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और अफसर मौके पर पहुंचे. टंकी पर चढ़े रामकिशुन ने अधिकारियों से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई. टंकी से कूदने की धमकी भी दी. अधिकारियों ने नीचे उतरने को कहा- पर वे नहीं माने. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:30 बजे रामकिशुन को नीचे उतारा गया.

रामकिशुन का आरोप है कि उसके सगे पटीदार जयशंकर, चंदन और नन्हकू ने जमीन पर कब्जा कर लिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने जमीन में पिलर गाड़कर उसके आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है.

पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले एक महीने से लगातार एसडीएम कर्नलगंज कार्यालय में गुहार लगा रहा है, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. न्याय न मिलने से परेशान होकर ही वह पानी टंकी पर चढ़ने को मजबूर हुआ.

वहीं पूरे मामले में राजस्व अधिकारी और पुलिसकर्मी कहना है कि पीड़ित की शिकायत पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और नगर कोतवाल ने बताया- युवक से लिखित शिकायत ली जा रही है. मामले की जांच कराई जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget