एक्सप्लोरर

UP News: यूपी महिला आयोग के प्रस्ताव को पूर्व आईजी ने बताया गैर जरूरी, महिलाओं ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं को लेकर लाए गए प्रस्ताव को यूपी के पूर्व डीजीपी कवींद्र प्रताप सिंह ने गैर जरूरी बताया है. महिलाओं की भी इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सिफारिश पर यूपी पुलिस के पूर्व आईजी कवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि यह बहुत ज्यादा व्यावहारिक नहीं है. जिस फील्ड की बात कही गई है, उसमें अगर महिलाएं काम करें तो अच्छा है, लेकिन ऐसा करने के लिए कानून बनाकर किसी को मजबूर किया जाना उचित नहीं है. उनके मुताबिक ऐसा करने से अपराधों में भी कोई खास कमी भी नहीं आएगी.  

पूर्व आईपीएस अफसर कवींद्र प्रताप का कहना है कि इस तरह के कामों को बढ़ावा तो दिया जा सकता है, लेकिन कानून बनाकर पूरी तरह रोका नहीं जा सकता. उनके मुताबिक एक तरफ हम महिलाओं और पुरुषों में बराबरी की बात कहते हैं और दूसरी तरफ इस तरह के प्रस्ताव से महिलाओं के पिछड़े और दबे होने की मिसाल पेश करना चाहते हैं. उन्हें बेचारी साबित करना चाहते हैं. उनका कहना है कि आज की महिलाएं सशक्त और जागरूक है. हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है. उन्हें और प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है.

महिला आयोग के फैसले पर क्या है लोगों की राय
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े कामों और उनकी सुरक्षा में महिलाओं की ही ड्यूटी होने के प्रस्ताव पर संगम नगरी प्रयागराज की महिलाओं ने मिली जुली प्रतिक्रिया जताई है. किसी का मानना है कि यह फैसला पूरी तरह सही है तो किसी की दलील है कि एक तरफ जहां महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं तो ऐसे में इस तरह की बातों को रखकर उन्हें कमजोर दिखाने की कोशिश कतई सही नहीं है. 

इसे इतर प्रयागराज की कुछ महिलाओं का कहना है कि यह सामान्य बात है और हर किसी की अपनी पसंद है कि वह सिर्फ महिलाओं के ही संपर्क में रहना चाहते हैं या नहीं. दूसरी तरफ लेडीज टेलर मोहम्मद इरफान का कहना है कि महिलाएं उन्हें परफेक्ट मानती हैं. उनके यहां की जो लेडी स्टाफ है, उनसे नाप नहीं कराना चाहती. 

अगर आने वाले दिनों में कोई कानून बनता है तो वह उसका पालन करेंगे और महिला स्टाफ को भी रखेंगे. हालांकि उनका मानना है कि कोई भी पेशेवर व्यक्ति अपने कारोबार से खिलवाड़ कर कभी किसी महिला के साथ कुछ गलत करने के बारे में नहीं सोच सकता.

ये भी पढे़ं: Mahakumbh 2025: जमकर मारपीट करने के बाद अखाड़ों के दो गुटों में बनी सहमति, दोनों ने कार्रवाई नहीं करने का लिया फैसला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget