एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: जमकर मारपीट करने के बाद अखाड़ों के दो गुटों में बनी सहमति, दोनों ने कार्रवाई नहीं करने का लिया फैसला

UP News: प्रयागराज में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों गुटों ने आपसी सहमति बना ली है. उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने का फैसला किया है.

Prayagraj News: प्रयागराज में कुछ दिन पहले दो गुटों के बीच मारपीट की हुई थी.अब मारपीट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.मारपीट के मामले में दोनों गुट नरम पड़ गए है.बता दें कि 24 घंटे के अंदर दोनों गुटों के बीच सहमति बन गई है.एक दूसरे के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र वापस लेने की  सहमति बन गई है.दोनों गुटों ने मेलाधिकारी महाकुंभ को लिखित पत्र सौंपा है.

पत्र में कार्रवाई करने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र वापस लेने और कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग भी की गई है.एडीएम महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक मारपीट का विवाद अब शांत हो गया है.दोनों पक्ष अब एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं.संत महात्माओं ने अखाड़े की मर्यादा और सनातन धर्म की परंपरा को देखते हुए एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है.

'यह घर का मामला है'
दोनों गुट इस बात पर सहमत हुए हैं कि 2025 का महाकुंभ एक साथ मिलकर दिव्यता और भव्यता के साथ करेंगे.अखाड़ा परिषद के दूसरे गुट के महामंत्री और निर्मोही अनि अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने भी विवाद खत्म होने की बात कही है.जबकि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि यह घर का मामला है.जहां छोटे बड़े संत रहते हैं वहां छोटे-बड़े विवाद हो जाते हैं.इसलिए इस मुद्दे को ज्यादा तूल देना उचित नहीं है

'हमारा आपस में समझौता हो गया' 
उन्होंने यह भी कहा कि हमारा आपस में समझौता हो गया है. महाकुंभ अच्छे से हो सभी संत महात्मा यही चाहते हैं. सभी संत महात्मा एकजुट थे एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे.वहीं अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि ने मीडिया पर विवाद को तूल देने का ठीकरा फोड़ा है. कोई ऐसी लड़ाई संतों के बीच नहीं हुई थी कि किसी का सिर फट जाए हाथ टूट जाए.मीडिया के पास कोई बड़ी खबर नहीं थी इसलिए इस मामले को तूल दिया गया.

 सभागार जंग का मैदान बन गया था
मेला प्राधिकरण ने गुरुवार को अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों को बैठक के लिए बुलाया था.इसी बैठक में एक गुट के महामंत्री महंत राजेंद्र दास और दूसरे गुटके अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, महामंत्री हरि गिरी और जूना अखाड़े के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि के बीच विवाद हो गया था.देखते ही देखे मेला प्राधिकरण का सभागार जंग का मैदान बन गया था.मेलाअधिकारी विजय किरन आनंद और मेला पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा था.इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था.

अखाड़ों के दोनों गुट अभी अलग-अलग
 मेला प्रशासन की सूझबूझ और मध्यस्थता के चलते अब पूरा विवाद खत्म होता दिख रहा है.हालांकि अखाड़ों के दोनों गुट अभी अलग-अलग हैं. दोनों गुटों में फिलहाल एकता की कोई गुंजाइश भी नजर नहीं आ रही है.मेला प्रशासन की पहल से सिर्फ मारपीट के मामले में एक दूसरे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करने की सहमति बनी है. इसी सहमति के तहत दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई का प्रार्थना पत्र वापस लेने का फैसला किया है. परिषद के एक गुट में सात अखाड़े हैं दूसरे गुट में 6 अखाड़े हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने किया AMU का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल, छात्रों ने तिरंगे के साथ मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget