एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हमें शूद्र समझते हैं...जब समय बदलेगा तो पता चलेगा', BJP पर फिर हमलावर हुए अखिलेश यादव

Akhilesh attacks BJP: अखिलेश यादव शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर खासे नाराज नजर आए. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि लखनऊ के धार्मिक कार्यक्रम में आने पर उनके पीछे गुंडे भेजे गए हैं.

UP Politics News: स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) द्वारा रामचरितमानस (Ramchartimanas) की चौपायी पर उठाई गई आपत्ति से विवाद खड़ा हो गया है. विरोधी पार्टियां हमलावर हैं वहीं स्वामी प्रसाद ने विवादों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद भी स्वामी प्रसाद अपने बयान पर कामय दिखे, जबकि अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी के लोग हमें शूद्र समझते हैं, जब समय बदलेगा तो उन्हें पता चलेगा. 

गोमती तट पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने आए अखिलेश यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, 'आज जब मैं किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाता हूं तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है. बीजेपी और आरएसएस एक हैं.बीजेपी के बिना आरएसएस नहीं और आरएसएस के बिना बीजेपी नहीं.  जिन लोगों ने मुझे यहां बुलाया उन्हें आरएसएस और बीजेपी से धमकी मिल रही है. आरएसएस और बीजेपी ने यहां गुंडे भेजे. अगर मैं किसी धार्मिक कार्य में जाता हूं तो क्या वे गुंडे भेजेंगे ?'

जानबूझकर हटाई गई मेरी एनएसजी - अखिलेश यादव

अखिलेश यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी के लोग हमे शूद्र समझते हैं. जब समय बदलेगा तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि ऐसी व्यवस्था उनके लिए भी हो सकती है. किसी के साथ कोई भी व्यवहार हो सकता है. बीजेपी महंगाई और बेरोजगारी का मुकाबला नहीं कर पा रही है इसलिए ऐसा कर रही है. बीजेपी सरकार ने जानबूझ कर मेरी एनएसजी हटाई. आज मुझे समझ आ रहा है की मेरी एनएसजी क्यों हटाई गई थी.' अखिलेश यादव बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं. राज्य की सरकार को अक्सर सुरक्षा, सड़क और शिक्षा जैसे मसलों पर घेरते आए हैं. वहीं, सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद द्वारा साधू-संतों पर की गई टिप्पणी के बाद जहां अपनी ही पार्टी के कुछ नेता हमलावर हो गए थे वैसे में अखिलेश ने चुप्पी साध रखी थी. हालांकि जब शनिवार को उनसे इस मसले पर पूछा गया तो वह धर्म के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते दिखे.

ये भी पढ़ें -

Global Investors Summit 2023: देश की प्रमुख नदियों पर रखे जाएंगे पवेलियन के नाम, जानें- किस नदी के नाम पर होगा कौन सा स्टॉल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget