एक्सप्लोरर

UP Road Accident: यूपी में कोहरे का कहर, सड़क हादसों में 16 की मौत, 30 घायल, 17 उड़ाने रद्द, 40 से ज्यादा ट्रेन लेट

Fog In UP: उत्तर प्रदेश में कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसो में 16 लोगों की जान गई. तो वहीं कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं. जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश में अब ठंड और कोहरा जानलेवा होता जा रहा है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई सड़क दुर्घटनाओं कम से कम 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. घने कोहरे की वजह से कम विजुअलटी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना अयोध्या का दौरा निरस्त करना पड़ा. मुख्यमंत्री को 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या यात्रा से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जाना था. प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या में नए हवाईअड्डे और नए रेल भवन का उद्घाटन करेंगे.

प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को तड़के से ही पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा और कुछ इलाकों में तो विजुअलटी 40 मीटर से भी कम दर्ज की गई. अधिकारियों ने अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. जिसमें विजुअलटी घटकर 50 मीटर तक हो सकती है.

लखीमपुर में भाई-बहन की हादसे में मौत
लखीमपुर खीरी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, सिसैया-धौरहरा मार्ग पर बबुरी गांव के पास घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक पी. पी. सिंह ने बताया कि हादसे में धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी पंकज कुमार (22) और उसकी छोटी बहन सुषमा की मौत हो गई. यह हादसा सड़क पर घने कोहरे के कारण खराब विजुअलटी के चलते हुआ. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया.

उन्नाव में खड़े ट्रक से टकराई बाइक
उन्नाव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल के टकराने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई. सेहरामऊ थानाध्यक्ष कमल दुबे ने बताया कि बुधवार रात हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान मोटरसाइकिल सवार गोविंद पाठक (31) और विवेकानंद (21) के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घने कोहरे की वजह से ये दोनों ट्रक को देख नहीं सके जिससे यह दुर्घटना घटी. जहां पाठक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं विवेकानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर थाना अंतर्गत दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई.मीरानपुर थाने के प्रभारी (एसएचओ) रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब नवीन (25) और उसका मित्र विनीत (24) मोटरसाइकिल से अपने गांव मुकुलपुर लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग निकला.

खड़े ट्रक से टकराया पुलिस वाहन
एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस की जीप चला रहे आरक्षी दिनेश यादव का वाहन एक ट्रक से टकरा गया जिसमें यादव घायल हो गए. यह घटना पूर्वा थाना अंतर्गत हुई. अधिकारियों ने बताया कि आरक्षी दिनेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मथुरा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.उन्होंने बताया कि एंबुलेंस नोएडा से आगरा की ओर आ रही थी.उन्होंने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 86 के पास हुआ.

मथुरा में बदला स्कूलों का समय
मथुरा में घने कोहरे के कारण शून्य विजुअलटी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. मथुरा में कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर तीन बजे बंद होंगे. आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन से कार टकराने से कार सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए. अतरौलिया थाने के एसएचओ रवींद्र राय ने कहा कि यह दुर्घटना बुधवार रात करीब 11 बजे घटी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सार्वजनिक परिवहन का आवागमन भी प्रभावित
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के क्षेत्रीय प्रबंधक (बागपत) लोकेश राजपूत ने कहा कि हमने घने कोहरे की वजह से बसों के परिचालन का समय बदला है. हादसों से बचने के लिए घने कोहरे में रात में बसों का परिचालन रोकने के लिए आदेश भी जारी किए गए हैं.

इधर कोहरे का असर हवाई सेवा और रेल सेवा पर दिखाई दे रहा है. कोहरे की वजह से लखनऊ से आने-जाने वाली वाली 17 उड़ानों को निरस्त करना पड़ा, जबकि फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. तो वहीं कोहरे ने ट्रेन की रफ्तार भी थाम दी है. लखनऊ से गुजरने वाली 40 से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से कई-कई घंटों की देरी पर चल रही हैं.

ये भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर के फर्श पर बिछेगी भदोही की कालीन, दीवार पर लगेगी राम और सीता की तस्वीरों वाली ‘हैंगिंग’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget