एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में लागू होगी यूपी की पहली स्ट्रक्चरल ऑडिट पॉलिसी, क्रेडाई-RWA और नोफा ने दिए सुझाव

नोएडा, ग्रेटर-नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर में बनी हाई राइज सोसाइटीज और बिल्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाना अब जरूरी होने जा रहा है. इसके लिए क्रेडाई, आरडब्ल्यू और नोफा से कई सुझाव मांगे गए हैं.

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पहली स्ट्रक्चरल ऑडिट पॉलिसी (Structural Audit Policy) जल्द ही नोएडा (Noida) प्राधिकरण में लागू होगी. इसको लेकर बुधवार को प्राधिकरण ने क्रेडाई, आरडब्ल्यूए और नोफा से सुक्षाव लिए है. दरअसल ट्विन टावर (Twin Towers) के मामले के बाद प्रदेश सरकार आगे कोई भी भूल नहीं करना चाहती है. इसलिए नोएडा, ग्रेटर-नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर में बनी हाई राइज सोसाइटीज और बिल्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाना जरूरी होने जा रहा है.

दो कैटेगरी में लागू हो पॉलिसी

बताया जा रहा है कि, इसके लिए क्रेडाई, आरडब्ल्यू और नोफा से कई सुझाव मांगे गए हैं. जिनमें नोएडा फेडरेशन अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट राजीवा सिंह के मुताबिक पॉलिसी दो कैटेगरी की हाईराइज सोसाइटी पर लागू होनी चाहिए. जिसमें 10 साल तक की बिल्डिंग के लिए पहली पॉलिसी और 10 साल से ज्यादा पुरानी बिल्डिंग के लिए दूसरी पॉलिसी बनाई जाए. इसके पहले दोनों तरह की बिल्डिंग्स का एक डाटा बेस बनाना चाहिए. सभी से मिले सुझाव के बाद ये माना जा रहा है कि इसी साल दिसंबर में होने वाली बोर्ड मीटिंग में पॉलिसी लागू करने पर फैसला लिया जाएगा.

बता दें कि, शहर में 400 सोसायटी हैं. इसमें 18 निमार्णाधीन हैं. इन सोसायटी में करीब 70 हजार फ्लैट बने हैं, जिनमें 2.5 लाख लोग रहते हैं. करीब 35 हजार फ्लैट निमार्णाधीन हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मचारी बेहोश, 50 अस्पताल में भर्ती

क्रेडई, आरडब्ल्यूए और नोफा ने दिए सुझाव

1- प्राधिकरण बिल्डर और बायर्स के बीच ट्राई समझौता करे.

2- बिल्डर हाईराइज सोसाइटी बनाने से पहले उसकी लाइफ बताएगा.

3- कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद ऑडिट रिपोर्ट पांच नहीं, बल्कि 10 साल तक के लिए मान्य हो.

4- हाईराइज सोसाइटी के निर्माण के बाद थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाए. इसे सर्टिफिकेट जारी करने से पहले देखा जाए.

पुरानी हाईराइज (10 साल से अधिक) इमारतों के लिए ये रखे गए सुझाव

1- पहले से बनी सोसायटी का स्ट्रक्च रल ऑडिट नहीं, बल्कि सर्वे कराया जाए. सर्वे किसी सरकारी एजेंसी से ही कराया जाए. जैसे-सीबीआरआई, आईआईटी रुढ़की या आईआईटी दिल्ली.

2- सर्वे में जरूरत पड़ने पर ही स्ट्रक्चर ऑडिट कराया जाए. स्ट्रक्चर ऑडिट का खर्च एओए दे. अगर एओए पैसा ना दे तो प्राधिकरण दे. इसके बाद इस खर्च को बिल्डर देगा. वहीं अगर मरम्मत की जरूरत है तो इमारत खाली करवाकर बायर्स को विकल्प दिए जाए. प्राधिकरण और बिल्डर की ओर से उनका इंतजाम कराया जाए.

बता दें कि एक बार ऑडिट कराने का खर्चा करीब 12 लाख आता है. अगर प्रत्येक 10 साल में ऑडिट कराना पड़े तो इसका भार बायर्स पर पड़ेगा, इसे देखा जाए.

Watch: अखिलेश यादव का EC पर गंभीर आरोप, कहा- BJP के इशारों पर हर सीट से हटा दिए यादव-मुस्लिम के 20 हजार वोट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदवा कॉलेज के प्राचार्य मौलाना सईदुर्रहमान आजमी नदवी का निधन, अखिलेश ने जताया शोक
नदवा कॉलेज के प्राचार्य मौलाना सईदुर्रहमान का निधन, अखिलेश ने जताया शोक
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- 'अभी तो...'
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- 'अभी तो...'
झांसी में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला- ‘तेरी भतीजी को मैंने गोली मार दी’
झांसी में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला- ‘तेरी भतीजी को मैंने गोली मार दी’
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget