एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद जिले का नाम बदलने को लेकर जानें क्या है लोगों की राय, पढ़ें- चंद्रनगर का इतिहास

नाम बदलने की कवायद फिरोजाबाद जिले में चर्चा का विषय बन गई है. कुछ लोगों का मानना है की नाम में बदलाव होना चाहिए तो कुछ का कहना है कि बदलाव नहीं होना चाहिए.

Firozabad Name Change News: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कई जिलों के नाम बदले गए हैं और ये सिलसिला आज भी बरकरार है. अब फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक में पास हुआ है. प्रस्ताव पास होते ही ये मुद्दा फिरोजाबाद जिले में चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोगों का मानना है की नाम में बदलाव होना चाहिए तो कुछ का कहना है कि बदलाव नहीं होना चाहिए. 

क्यों लोग कर रहे हैं चंद्रनगर रखने की मांग 
दरअसल, फिरोजाबाद में एक जगह ऐसी है जहां राजा चंद्रसेन की रियासत थी और उस जगह को चंद्रनगर कहा जाता है. ये बात 1566 ई की है जब मुगल शासन से पहले फिरोजाबाद में राजा चंद्रसेन की रियासत थी. जहां राजा चंद्रसेन अपने महल में बैठकर प्रजा की समस्या सुनते थे और उनका समाधान करते थे. राजा चंद्रसेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो बहुत ही तेज तर्रार योद्धा थे. राजा चंद्रसेन अपना दरबार चलाते थे और वहां चंद्रनगर बसा हुआ था. लेकिन, आज की हकीकत ये है कि राजा चंद्रसेन का दरबार खंडहर में तब्दील हो चुका है और चारों तरफ जंगल जैसा है. 

सम्राट अकबर का सेनापति था फिरोज शाह 
अगर इतिहास की बात की जाए तो उस समय अकबर एक बड़ा सम्राट था और उसके नवरत्न थे. जिसमें एक राजा टोडरमल थे जो अपने पित्रों का पिंडदान करने के लिए जा रहे थे. तभी आसफाबाद पर उनके साथ लुटेरों ने लूट की घटना की, जिसमें उनके काफी ऊंट लूट लिए गए. जब वो लुटकर सम्राट अकबर के यहां पहुंचे तो उन्होंने अपनी पीड़ा राजा अकबर को बताई. उन्होंने कहा कि आप इतने बड़े सम्राट हैं और आपके यहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. तब अकबर की सेना के सेनापति फिरोज शाह को यहां भेजा गया और उन्होंने यहां लुटेरों का खात्मा किया. इसके बाद फिरोज शाह यहीं रहने लगे और ये नगर फिरोज शाह के नाम से पड़ गया. उसके बाद उनका इंतकाल हो गया और उनका मकबरा फिरोज शाह के नाम से बना दिया गया जो आज भी मौजूद है. यहां लोग नमाज पढ़ने आते हैं और मजार के पास इबादत भी करते हैं. 

5 फरवरी 1989 को बना था फिरोजाबाद जिला 
पांच फरवरी 1989 को ये जिला बनाया गया और इसका नाम फिरोजाबाद जिले के नाम से ही रखा गया. लेकिन, अब उत्तर प्रदेश सरकार ने नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की है तो फिरोजाबाद से भी आवाज उठी है कि फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर होना चाहिए जिसका प्रस्ताव जिला पंचायत बैठक में फिरोजाबाद के ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने सदन में रखा था और उसे पास कर दिया गया. अब इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेज दिया गया है. 

जानें- लोगों की प्रतिक्रिया
जब हमने समाज के लोगों की प्रतिक्रिया ली तो कुछ लोगों का कहना था कि ये सिर्फ 2022 के चुनाव से पहले वोट की राजनीति है, इसका नाम नहीं बदलना चाहिए. लेकिन, कुछ लोगों का ये भी कहना था यहां राजा चंद्रसेन राज करते थे, ये चंदन नगर ही था इसका नाम चंद्रनगर ही होना चाहिए. कुछ लोग इसका नाम बदलने से सहमत नहीं हैं. उनका ये भी कहना है कि इसमें लाखों रुपए का खर्चा स्टेशनरी बदलने में ही हो जाएगा, लोगों को नोटबंदी की तरह फिर से लाइन में लगना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:  

लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए HC ने दिया जोधा-अकबर का उदाहरण, कहा- शादी के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं

Auto Expo 2022 Postponed: कोरोना के चलते हुए स्थगित हुआ ऑटो एक्सपो, पढ़ें खबर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget