एक्सप्लोरर

कैबिनेट विस्तार से पहले यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा...कई कतार में

यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल भी अपने पद से इस्तीफा सौंप चुकी हैं। अटकलें हैं कि अभी कुछ और मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का बुधवार को विस्तार होना है। कैबिनेट विस्तार की गहमा-गहमी के बीच प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया, इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने भी इस्तीफा दे दिया।

राजेश अग्रवाल और अनुपमा जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दोनों मंत्रियों के बाद मुकुट बिहारी वर्मा ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, खबर ये भी है कि कुछ और मंत्री अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं जिनमें अर्चना पांडेय के नाम की चर्चा है।

कैबिनेट विस्तार से पहले यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा...कई कतार में

राजेश अग्रवाल ने इस्तीफे पर दी सफाई इस्तीफे को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच राजेश अग्रवाल ने सामने आकर सफाई दी है। राजेश अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने पार्टी की पॉलिसी के तहत इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि, 'मैं 75 साल का हो चुका हूं, इसलिए मैंने पार्टी की पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब ये पार्टी पर निर्भर करता है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार होता है या नहीं।' अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा...कई कतार में

सात बार से विधायक चुने जा रहे हैं राजेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल को योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्तमंत्री बनाया गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बरेली कैंट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। राजेश अग्रवाल साल 2004 से 2007 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। अग्रवाल 1993 से बरेली कैंट से लगातार 7 बार विधायक रहे हैं। शुरुआती दौर में राजेश अग्रवाल संघ से जुड़े रहे फिर बीजेपी में शामिल हुए। मौजूदा सरकार में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था, इसके पहले वह उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापार निबंधन एवं कर मंत्री भी रह चुके हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा...कई कतार में

60 तक हो सकती है मंत्रियों की संख्या बता दें कि सीटों के अनुपात के अनुसार योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 60 तक हो सकती है। योगी मंत्रिमंडल में 47 मंत्री थे, जिनमें से तीन, रीता बहुगुणा जोशी, डॉक्टर एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी सांसद निर्वाचित होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी मंत्रिमंडल से त्याग पत्र दे दिया है। वे योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के परिवहन राज्य मंत्री थे।

बुधवार को होगा कैबिनेट विस्तार बुधवार को योगी के कैबिनेट का विस्तार होना है। सूत्रों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की लिस्ट फाइनल कर ली है। किन मंत्रियों को शामिल किया जाएगा और किन्हें बाहर किया जाएगा इसे लेकर सूची तैयार हो चुकी है।

कैबिनेट विस्तार से पहले यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा...कई कतार में

बुधवार को 11 बजे राजभवन में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों को शपथग्रहण के लिए बुलाया गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल में इस वक्त मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों, 18 अन्य कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्य मंत्रियों और 13 राज्य मंत्रियों समेत कुल 43 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में अभी 18 और मंत्रियों की गुंजाइश है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget