एक्सप्लोरर

UP News: फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल, मंदिर होने का दावा कर घुसे हिन्दू संगठन, तोड़फोड़ की कोशिश

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर बवाल बढ़ता दिख रहा है. हिन्दू संगठनों ने इस मकबरे को हिन्दू मंदिर होने का दावा किया है और पूजा पाठ की मांग की है.

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के अबूनगर इलाके मौजूद मकबरे को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया. सोमवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल और हिन्दू संगठनों के लोगों ने मकबरे को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि ये मकबरा नहीं बल्कि भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर था. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. 

फतेहपुर जिले के रेडईया मोहल्ले में स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को भाजपा जिला अध्यक्ष समेत बजरंगदल और विश्व हिन्दू परिषद ने 200 साल पुराना ठाकुर जी का मंदिर होने का दावा किया. जिसके बाद 11 अगस्त को यहां पूजा पाठ करने की चेतावनी दी थी. जिसके बाद आज बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही यहां इकट्ठा होने लगे.  

हिन्दू संगठनों ने किया मंदिर होने का दावा

हिन्दू संगठनों की चेतावनी के बाद से जिला प्रशासन ने मकबरे की बल्लियों के सहारे बैरिकेटिंग की लेकिन, भारी भीड़ को बल्लियों की बैरिकेडिंग नहीं रोक पाईं और लोग मकबरे के अंदर घुस गए, जिसके बाद उन्होंने मकबरे को लाठी डंडो से तोड़ने की भी कोशिश की. हिन्दू संगठनों ने यहां पूजा पाठ करने की मांग की है. 

हिन्दू संगठनों ने की पूजा-पाठ की मांग

बजरंग दल के सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन हम लोगों को रोक नहीं पाएगा. पूजा करना हमारा अधिकार है. हम हिन्दू धर्म में पैदा हुए हैं हम पूजा करने का अधिकार लेकर पैदा हुए हैं. वो हमारा मंदिर है उस मंदिर को जो लोग मकबरा बता रहे हैं उनका इलाज करने के लिए ये भीड़ एकत्रित हुई है. 

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हम उन्हें समझाने के लिए एकत्रित हुए है कि हमारे मंदिर को छोड़ दो और हमें रास्ता दो. हमें रास्ता नहीं मिलेगा तो हम ऐसे तूफान है कि रास्ता ख़ुद बना लेंगे. हमें बैरिकेडिंग नहीं रोक पाएगी. हम चार कंधे पर जाएंगे या मंदिर जाएंगे. इसके अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं है हमारे पास. हम मंदिर जाएंगे..पूजा करेंगें और पूजा करके रहेंगे 

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया हैं. डीएम और तमाम पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं. पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है. पुलिस लगातार क़ानून व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है. 

चुनाव आयोग के दफ्तर जा रहे अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांदने से पहले कहा- ये लोग हमें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget