एक्सप्लोरर

इटावा में 17 जून की वायरल वीडियो का सच आया सामने, मिर्गी का मरीज निकला पंकज, परिवार ने आरोपों को बताया झूठा

Etawah News: यूपी के इटावा में 17 जून को हुई वायरल वीडियो के मामले अब अलग ही सच्चाई सामने आई है जिसमें पकंज कुमार मिर्गी का मरीज निकला और उस पर लगे सभी आरोपों को उसके परिवार ने झूठा बताया है.

Etawah News: इटावा जिले के थाना जसवंतनगर क्षेत्र के जनकपुर गांव में 17 जून को हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक को शराब के नशे में महिला के पास जाते हुए दिखाया गया है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन इस पूरे मामले की सच्चाई कुछ और ही सामने आई है.

जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक इटावा का नहीं बल्कि फिरोजाबाद जिले के टूंडला कस्बे के एक गांव का रहने वाला पंकज उपाध्याय है. वह पेशे से एक धार्मिक प्रवक्ता हैं और भागवत कथा व हवन अनुष्ठान कराते हैं. पंकज उपाध्याय ने वृंदावन में कथा वाचकों से धार्मिक शिक्षा प्राप्त की है.

भागवत कथा के आयोजन से आए थे चर्चा में
परिजनों के अनुसार, पंकज 16 जून को जनकपुर गांव में कालीचरण नामक व्यक्ति से भागवत कथा के आयोजन को लेकर चर्चा करने गए थे. इससे पूर्व भी वे गांव में दो बार कथा कर चुके थे. 17 जून की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वे अपनी सुध-बुध खो बैठे. इस अवस्था में वे अनजाने में एक चारपाई पर सो रही महिला के पास जा पहुंचे. ग्रामीणों ने उन्हें नशे में समझा और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी.

पंकज उपाध्याय ने बताया कि वे बीते 10 वर्षों से मिर्गी की दवा ले रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है. उनका कहना है कि न तो वे शराब पीते हैं, न ही किसी प्रकार का नशा करते हैं. वायरल वीडियो में उनका नाम गलत रूप से 'पंकज मिश्रा' बताया गया है, जबकि उनका वास्तविक नाम पंकज उपाध्याय है.

परिवार ने जताई गहरी चिंता
पंकज के माता-पिता ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है. उनकी मां मंजू उपाध्याय का कहना है कि उनका बेटा बेहद अनुशासित जीवन जीता है, उसने कभी नशा नहीं किया और फिर भी यादव समाज के कुछ लोगों ने उसे पीटकर बदनाम कर दिया. उनके पिता राकेश उपाध्याय ने सरकार से अपील की है कि वीडियो वायरल करने और झूठे आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि वे वृद्ध हैं और न्याय के लिए अकेले लड़ने में असमर्थ हैं.

गौरतलब है कि 17 जून की घटना के बाद अब तक न तो यादव पक्ष की ओर से और न ही पंकज उपाध्याय के परिवार की ओर से कोई एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसी कारण पुलिस की ओर से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल, पंकज उपाध्याय और उनके परिजन मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और समाज में बदनामी का दंश झेल रहे हैं, जबकि वायरल वीडियो में दिखाया गया घटनाक्रम वास्तविकता से कोसों दूर है.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget