एक्सप्लोरर

Bhadohi Crime: भदोही में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

UP News: भदोही-वाराणसी मार्ग पर वाहनों चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए. घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी और गिरफ्तार कर लिया

Bhadohi Crime: उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले में भदोही-वाराणसी मार्ग पर रविवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ (Encounter) में पैर में गोली लगने से घायल हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों 50-50 हजार रुपए के इनामी हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले के चौरी थाना प्रभारी अनिल कुमार कंधिया रेलवे क्रासिंग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी वाराणसी से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये दो लोगों को रोकने की कोशिश की. कुमार ने बताया कि दोनों रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चलाते हुए भदोही की तरफ भागे.

घेराबंदी कर पुलिस ने पैर पर मारी गोली

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को मोरवा नदी के पुल पर रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फिर से पुलिस पर गोलियां चलाईं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरे और इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर तुरंत अस्पताल भेजा.

बदमाशों से दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद

कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके से दो देसी तमंचे और कुछ कारतूस मिले हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश में एक फहीम उर्फ़ मोटे उर्फ़ उजैफा आज़मगढ़ जिले के अहरौरा थाना के सजनी गांव का रहने वाला है और उस पर 6 मुकदमे दर्ज हैं.

दोनों पर लूटपाट के कई मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि उस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है जबकि दूसरे बदमाश वाराणसी जिले के लोहता थाना के कोटवा गांव निवासी रमज़ान अली उर्फ़ लम्बू पर 20 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर भी 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने वाराणसी मंडल, आज़मगढ़ मंडल और मिर्ज़ापुर मंडल के 10 जिलों में लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है.

यह भी पढ़ें:

Aligarh News: अफवाहों के बीच अलीगढ़ में बच्चा छीन कर भागने लगा रिक्शा चालक, लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर की पिटाई

UP Politics: BJP के प्रभारियों और सह प्रभारी की लिस्ट में यूपी का दबदबा, इन छह सांसदों को मिली है बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget