एक्सप्लोरर

UP Power Boost: उत्तर प्रदेश में बिजली क्रांति, योगी सरकार की कामयाबी, 2017 के बाद 8,952 मेगावाट की रिकॉर्ड वृद्धि

2017 तक प्रदेश में कुल 15,916 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, वहीं अब यह बढ़कर 24,868 मेगावाट तक पहुँच गई है. इस साल ही 2,316 मेगावाट की वृद्धि दर्ज होने जा रही है.

Yogi Adityanath Government: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते कुछ सालों में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. जहां 2017 तक प्रदेश में कुल 15,916 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, वहीं अब यह बढ़कर 24,868 मेगावाट तक पहुँच गई है. यानी सरकार ने अपनी नीतियों और योजनाओं के जरिए 8,952 मेगावाट की वृद्धि की है. खास बात यह है कि इस साल के अंत तक यह आंकड़ा और बढ़कर 27,184 मेगावाट तक पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है. इस साल ही 2,316 मेगावाट की वृद्धि दर्ज होने जा रही है.

प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने न केवल उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि नए बिजलीघरों के निर्माण को भी तेजी दी है. 2017 के बाद से ही 13 नए बिजलीघरों का काम शुरू हुआ, जिनकी कुल क्षमता 18,040 मेगावाट है. इनमें से लगभग 9,000 मेगावाट के बिजलीघर पहले ही चालू हो चुके हैं और शेष पर काम तेजी से जारी है. ये सभी प्रयास प्रदेश में बिजली संकट को खत्म करने और हर घर को रोशन करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं.

गांव-गांव पहुंची बिजली

योगी सरकार की नीतियों ने गांव-गांव तक बिजली पहुँचाने के सपने को भी साकार कर दिया है. सरकार के अनुसार, अब तक प्रदेश के 1,21,324 मजरों (छोटे गांवों और बस्तियों) का विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है. साथ ही, 1 करोड़ 78 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं. इससे गांवों की तस्वीर बदल गई है और लोगों को रात में भी उजाला मिल रहा है.

अगले दस सालों की जरूरत का ध्यान

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अगले 10 सालों के लिए भी व्यापक योजना बनाई है. इसके तहत 10,795 मेगावाट की तापीय ऊर्जा परियोजनाओं के अलावा करीब 28,000 मेगावाट की अन्य ऊर्जा परियोजनाओं पर काम किया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें नवीकरणीय ऊर्जा जैसे सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा को भी अहमियत दी जा रही है. इस कदम से प्रदेश न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को खुद पूरा करने में सक्षम होगा, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से बढ़ेगा.

उद्योग धंधों को मिलेगा फायदा

बिजली के इस क्षेत्र में हुई इस तरक्की का सीधा फायदा उद्योगों और कारोबार को भी होगा. बिजली की उपलब्धता से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और छोटे उद्योग भी रफ्तार पकड़ेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो और नीति मजबूत, तो किसी भी क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई जा सकती है. आने वाले दिनों में प्रदेश की तस्वीर और उजली होगी, यह भरोसा अब हर नागरिक को है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget