एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: कौन हैं ललितेश त्रिपाठी? जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर थामा Mamata Banerjee की पार्टी TMC का हाथ

UP Elections 2022: ललितेश त्रिपाठी को पूर्वाचंल में कांग्रेस(Congress) का बड़ा चेहरा माना जाता था. उन्होंने पिछले महीने ही कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था.

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही रह गए हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव को लेकर लगातार रैलियां करने में जुट गई है. सभी पार्टी किसी भी तरह जनता को लुभाकर यूपी की सत्ता पाना चाहती है. इस विधानसभा चुनाव के पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेता रहे राजेश पति और ललितेश त्रिपाठी ने चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है.

इन दोनों कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इन दोनों पूर्व कांग्रेस नेताओं को तृणमूल कांग्रेस(TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. अब इन नेताओं के टीएमसी में शामिल होने के बाद यूपी विधानसभा में नया मोड़ आ गया है. इस बार यूपी चुनाव में टीएमसी भी शामिल होते दिख सकती है.

कौन हैं ललितेश त्रिपाठी

  • ललितेश त्रिपाठी को पूर्वाचंल में कांग्रेस(Congress) का बड़ा चेहरा माना जाता था. उन्होंने पिछले महीने ही कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था.
  • ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं. उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं.
  • ललितेश ने 2012 में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी और मिर्जापुर से 2019 के चुनाव में हार गये थे.
  • कमला पति त्रिपाठी परिवार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्तंभों में से एक रहा है. इसके अलावा परिवार कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा भी रहा है.
  • गौरतलब है कि ललितेश के पार्टी छोड़ने के बाद से अभी तक कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसके अलावा टीएमसी में शामिल हुए ललितेश ने भी पार्टी पर किसी भी तरह का कोई निशाना नहीं साधा है.

यह भी पढ़ें:

UP Election: पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी आएंगी ममता बनर्जी, बोलीं- TMC ही दे सकती है BJP को चुनौती

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- PM मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्‍ते बंद कर दिए, विपक्ष को इसलिए बर्दाश्त नहीं हो रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget