एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- PM मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्‍ते बंद कर दिए, विपक्ष को इसलिए बर्दाश्त नहीं हो रहे

UP Elections: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी का मंत्र है 'सबका साथ और सबका विकास' जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है, 'परिवार व भ्रष्टाचार का विकास'.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) विपक्षी दलों को इसलिए बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं क्योंकि 'मोदी जी ने भ्रष्टाचार के रास्‍ते बंद कर दिए हैं'. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सिलसिलेवार आयोजित किये जा रहे 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' में सोमवार को कोरी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिन्हें उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया.

सोमवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित पंचायत भवन में आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं, क्योंकि मोदी जी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बन्द कर दिये हैं.'' उन्होंने जनता का आह्वान किया, ''आपको 2022 (यूपी विधानसभा चुनाव) में फिर से सुशासन, विकास, उन्नति, गरीबों की खुशहाली का कमल खिलाना है.''

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं जबकि विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी का मंत्र है 'सबका साथ और सबका विकास' जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है, 'परिवार व भ्रष्टाचार का विकास'.

 

पंजे ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है- दिनेश शर्मा

इसके पहले उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्ष का इस बार के चुनाव में हमेशा के लिए सूपड़ा साफ होने वाला है. विपक्ष पर जनता को बहकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग केवल झूठी अफवाह फैलाने का काम करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेज बांटो व राज करो की नीति पर काम करते थे और कांग्रेस ने भी इसी नीति के आधार पर शासन किया. उन्होंने कहा कि पंजे ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है.

सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी), पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, अंजुला माहौर, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मनीषा अनुरागी और हरिशंकर माहौर आदि ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें-

Arvind Kejriwal In Ayodhya: सीएम केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन, साथ ही किया बड़ा एलान

Aryan Khan Drugs Case: लखनऊ पुलिस के सामने सरेंडर करेगा किरण गोसावी? जानिए क्या बोले पुलिस कमिश्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget