एक्सप्लोरर

UP Election Voting: यूपी में पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा- हम पर जनता ने किया भरोसा

UP Congress News: कांग्रेस ने दावा किया है कि पहले चरण में मतदान के दौरान लोगों में कांग्रेस के प्रति रुझान दिखा.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया. चुनाव आयोग ने बताया कि 8 जिलों की 58 सीटों पर 61.63% मतदान हुआ.  उधर कांग्रेस ने दावा किया है कि पहले चरण में मतदान के दौरान लोगों में कांग्रेस के प्रति रुझान दिखा. कांग्रेस के मुताबिक मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया जिसका उन्हें लाभ मिलेगा.  कांग्रेस ने कहा कि उसने अन्य राजनीतिक दलों पर बढ़त हासिल की है. 

यूपी कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि किसानों, युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास  के लिए प्रतिज्ञापत्र, महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उन्नति विधान से लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र "उन्नति विधान" में किसानों के सभी कर्ज सरकार बनने के 10 दिन के अंदर माफ करने, धान और गेहूं 2,500 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के साथ गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का वादा किया है. अंशू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ने आशा-आंगनबाड़ी बहनों को 10,000 रुपये मानदेय, वृद्धा-विधवा पेंशन 1,000 रुपये देने का वादा किया है.

40% महिलाओं को टिकट देने का वादा पूरा- कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने यूपी में गोधन न्याय योजना लागू करते हुए 2 रुपये किलो गोबर खरीदने के साथ ही सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश का गृहमंत्री दलित वर्ग से होने का वादा किया है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने स्कूलों मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को 5,000 रुपये प्रति माह का वादा किया है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से 40% महिलाओं को टिकट देने का वादा पूरा किया है, उसी तरह से सरकार बनने पर भी वादों पर पार्टी खरी उतरेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सफाईकर्मियों को नियमित करते हुए इस सेक्टर में आउटसोर्सिंग भी रोकी जाएगी.

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि नई सरकारी नौकरियों में लड़कियों को 40% आरक्षण, आवारा पशुओं से फसल नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ 3,000 रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा.

UP Election 2022: कासगंज में बोले पीएम मोदी- कल दोपहर से लटका हुआ है विपक्ष का चेहरा, EVM को लेकर कही ये बात

UP Election 2022: पहले चरण की वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- जो गर्मी निकालने चले थे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget