एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कासगंज में बोले पीएम मोदी- कल दोपहर से लटका हुआ है विपक्ष का चेहरा, EVM को लेकर कही ये बात

UP Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के कांसगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.

UP Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के कांसगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस मौके पर पीएम ने कहा, 'आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है. पंडित जी ने पूरा जीवन अंत्योदय के लिए समर्पित किया, दीन-हीन के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया, मैं उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धाजलि अर्पित करता हूं.'

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'कल दोपहर के बाद विपक्ष के नेताओं के जितने भी इंटरव्यू आए हैं, उसमें उनका चेहरा लटहा हुआ है. ये बात, जो घोर परिवारवादी लोग हैं, उन्हें भी पता चल गई है. इसलिए उन्होंने अभी से ही EVM पर, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है.' पीएम ने कहा, 'मोदी और योगी जी को जो आशीर्वाद और प्यार आप दे रहे हैं, उसने इन परिवारवादियों की नींद उड़ा दी है. कितनी कोशिश की, इन लोगों ने आपको बांटने की, जाति के नाम पर अलग-अलग करने की, लेकिन ये लोग फेल हो गए.

पीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, 'परिवारवादियों ने अपना घर, अपनी तिजोरी तो भरी लेकिन कभी गरीब की चिंता नहीं की. गरीब का जीवन आसान बने, ये लोग न पहले चाहते थे, न आज चाहते हैं. ये अफवाहवादी पूरी कोशिश कर रहे थे कि कोरोना का मुफ्त टीका गरीब परिवारों को न लगे. लेकिन गरीबों की सरकार ने इन्हें सफल नहीं होने दिया. ये लोग स्वास्थ्य सेवा के नाम पर घोटाले करते थे. लेकिन योगी जी की सरकार ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों का जाल बिछा दिया है. जो योगी जी की सरकार में हो रहा है, वो हिंदुस्तान में कभी नहीं हुआ है.'

पीएम ने आगे कहा, 'अब दिल्ली से गरीब, दलित, पिछड़ों के लिए निकला राशन का हर दाना उसके हकदार के पास जाता है. उत्तर प्रदेश में अब राशन मफिया नहीं है इसलिए रास्ता गरीब के घर पहुंच जाता है. मैं यूपी के लोगों को सावधान भी करना चाहता हूं. ये परिवारवादी लोग इस समय इतने बौखलाए हुए हैं कि ठान कर बैठे हैं कि गरीब के लिए चल रही सारी योजनाओं को सबसे पहले बंद कराएंगे। इसलिए, ऐसे लोगों को कभी मौका मत देना. आपने 2017 में जिन्हें सबक सिखाया, उन्हें अब लगा है कि विकास की बात किए बिना कोई चारा नहीं है. इसलिए उन्हें अब विकास भी याद आने लगा है। ऐसे ही परिवारवादियों के लिए काका हाथरसी ने कहा है- मन मैला, तन उजला, भाषण लच्छेदार। ऊपर सत्याचार है, भीतर भ्रष्टाचार.'

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: पहले चरण के मतदान को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा दावा, कहा- गठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत रहे हैं

UP Election 2022 Voting: Ghaziabad जिले में हुआ 53.11 फीसदी मतदान, साहिबाबाद में सबसे कम और मोदीनगर में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget