एक्सप्लोरर

UP Election Voting: रैली की वजह से जयंत चौधरी ने नहीं डाला वोट, उमा भारती ने खबर सुनते ही कही ये बात

UP Election Voting: भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जयंत चौधरी से अपील की है कि वह मतदान करने जरूर जाएं.

UP Election Voting News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को 58 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी(Jayant Chaudhary) मतदान नहीं कर पाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ बिजनौर (Bijnor Rally) में रैली करने वाले हैं.जयंत चौधरी ने यह भी कहा था कि वह वोट नहीं डालेंगे.

इस पर भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने टिप्पणी की है. वहीं जयंत चौधरी ने जवाब भी दिया है.

जयंत चौधरी से मतदान करने की अपील करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा- 'प्रिय जयंत, मैं टीवी की ख़बरों में देख रही हूँ कि आप कुछ कारणों से अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं जा पा रहे हैं. आप एक युवा नेता हैं, युवाओं के बीच में मतदान के महत्व को अपने उदाहरण के द्वारा स्थापित करिए. हर बाधा को पार कर, वोट डालने जाइए.'

दूसरी ओर मतदान करने के सवाल पर जयंत चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा- मेरी पत्नी ने वोट डाल दिया है. मथुरा शहर में वोट है. हम बिजनौर में खड़े हैं.अगले फेस का 2 दिन का ही प्रचार है.  इसके बाद 20 तारीख को चुनाव है. जैसे ही मीटिंग खत्म होगी मैं जाकर वोट करूंगा. बीजेपी के लोग चिंता ना करें उनको वोट नहीं मिल रहा है. मेरी कोशिश रहेगी की यहां की मीटिंग खत्म होते ही मतदान के लिए जाऊं.

पहले चरण में 11 बजे तक 20.03% जवाब
बता दें गुरुवार को पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 20.03% मतदान हो चुका है. पहले चरण के तहत मीरापुर, सिवालखास, सरधाना, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, फतेहपुर सीकरी, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा में वोटिंग हो रही है. 

इसके अलावा अनूपशहर, देबई, शिकारपुर, खुरजा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कैराना, थाना भवन, बरौत,दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, खेरागढ़, फतेहाबाद, आगरा कैंट में भी मतदान जारी है.

आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा देहात, बुलंदशहर, स्याना,  बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, छपरौली, खतौली, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छटा, मांट और गोवर्धन में भी मतदान हो रहा है. 58 सीटों पर हो रहे मतदान में 623 कैंडिडेट्स मैदान में है.

UP Election 2022: पीएम मोदी की सहारनपुर में जनसभा, सीएम योगी की तारीफ में कही ये बात

UP Election 2022: सपा के इस बड़े नेता ने परिवारवाद को लेकर अपनी पार्टी को घेरा, पूछ दिया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget