एक्सप्लोरर

मिशन-2027 को लेकर BJP-RSS का संयुक्त प्लान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संयुक्त रणनीति बनाई है, जिसके तहत बूथ स्तर पर पार्टी संगठन मज़बूत किया जाएगा और घर-घर संपर्क होगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसके तहत पार्टी जमीनी स्तर पर काम करेगी. चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ मिलकर बीजेपी बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करेगी. इसके तहत भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी, जो घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगी. पदयात्राओं के बाद इस अभियान को गति दी जाएगी.

अभियान का मुख्य फोकस मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना होगा. संयुक्त टीमें गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित करेंगी. इसके जरिए स्थानीय लोगों की समस्याओं, सरकार के प्रति उनकी नाराजगी और अपेक्षाओं की जानकारी जुटाई जाएगी. पार्टी की कोशिश है कि चुनाव से पहले हर बूथ पर अपनी सक्रियता बढ़ाई जाए और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए.

संगठन और कार्यकर्ताओं में तालमेल पर जोर

भाजपा और संघ के बीच जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले दोनों संगठनों को एक साथ सक्रिय करने की रणनीति बनाई जा रही है. संयुक्त टीमों के गठन से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी जिम्मेदारियों को साझा करने में मदद मिलेगी.

बूथ प्रबंधन पर रहेगा खास फोकस

भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता बूथों से होकर गुजरता है. इसलिए पार्टी ने अब बूथ स्तर पर काम को तेज कर दिया है. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी संघ के सांगठनिक नेटवर्क और अपने चुनावी संगठन को एकसाथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है. 

पार्टी की रणनीति के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे और मतदाताओं का फीडबैक लेने के साथ संगठन की पहुंच का भी आंकलन किया जाएगा. मिशन-2027 में यह साझा अभियान भाजपा और संघ के जमीनी तालमेल की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है.

'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?

 

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

20 साल से राम नाम लिख रही कलम, अब फिर भाजपा की सरकार के लिए अरदास
20 साल से राम नाम लिख रही कलम, अब फिर भाजपा की सरकार के लिए अरदास
जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: सीएम योगी
जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: सीएम योगी
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई को HC से राहत, रेप मामले में गिरफ्तारी पर रोक
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई को HC से राहत, रेप मामले में गिरफ्तारी पर रोक
'UP की पाक कला को पहचान दिलाने के लिए तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक चलेगा अभियान'
'UP की पाक कला को पहचान दिलाने के लिए तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक चलेगा अभियान'
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget