एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी सरकार ने आशा वर्कर्स को दी बड़ी सौगात, स्मार्टफोन देने के साथ मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया

UP Elections: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आशा बहुओं को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश की आशा बहुओं को स्मार्टफोन देने के साथ ही उनके मानदेय को बढ़ाने और प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया.

UP Election Assembly 2022: चुनावी साल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आशा बहुओं को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश की आशा बहुओं को स्मार्टफोन देने के साथ ही उनके मानदेय को बढ़ाने और प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि आशा बहुओं को 5,300 रुपये तक मानदेय उपलब्ध हो पाता था. लेकिन ये सभी कम से कम छह हजार तक के एक निर्धारित मानदेय तक पहुंच सकेंगी. सीएम ने संविदा पर कार्यरत एएनएम को दस हजार एक मुश्त मानदेय देने का भी ऐलान किया.

सीएम ने आशाओं का मानदेय 750 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया. साथ ही कहा कि उन्हें कोरोना काल में किए काम के लिए एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक 24 महीने के लिए अतिरिक्त मानदेय 500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा. सीएम ने कहा कि इससे एक लाख 60 हजार आशा बहने लाभान्वित होंगी. सीएम ने कार्यक्रम के मंच से दस आशा को स्मार्टफोन दिया. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 80 हज़ार आशा को स्मार्टफोन दिया जा रहा है. इसके बाद दूसरे चरण में 80 हजार आशा को स्मार्टफोन देंगे. स्मार्टफोन के माध्यम से आशा अपनी सारी जानकारी और काम का डिटेल, उपलब्धि ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगी. इससे उन्हें समय पर मानदेय भी मिलेगा.

सीएम ने कही ये बात

सीएम ने कहा कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सुविधा को सबसे निचले पायदान पर बिठाने की महत्वपूर्ण इकाई हैं. दूसरी लहर में जब दुनिया बदहवास थी तब इन्होंने डोर 2 डोर स्क्रीनिंग, मेडिकल किट बांटने का सराहनीय काम किया. कोरोना प्रबंधन में इनकी सक्रिय अहम भूमिका रही. प्रदेश में 1 लाख 56 हज़ार से अधिक और शहरी में 7 हज़ार से अधिक आशा बहने हैं. 7 हज़ार से अधिक आशा संगिनी हैं. सीएम ने पिछली सरकारों को घेरते हुए कहा कि यूपी मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर को लेकर हमेशा चर्चा में रहता था. नेशनल एवरेज से हमेशा अधिक रहता था. सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाता था. लेकिन हाल ही में जो स्टेट हेल्थ इंडेक्स आई उसमें सुधार में यूपी को पहला स्थान मिला. 2015-16 के मुकाबले मातृ और शिशु मृत्युदर दर सुधार हुआ. बच्चों के टीकाकरण में सुधार, अच्छी सफलता मिली है.

सीएम ने कहा कि प्रदेश के 36 जनपदों में ICU का एक बेड नहीं था. आज सभी जगह ICU बेड, वेंटीलेटर, प्रशिक्षित स्टाफ है. देश दुनिया में ऑक्सीजन की कमी हुई थी, लेकिन आज यूपी में 551 ऑक्सीजन प्लांट के साथ आत्मनिर्भर हो गए. हाल ही में 5 हज़ार से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. सीएम ने कहा कि तीसरी वेव की आशंका व्यक्त की जा रही है. फिलहाल जो चीजें सामने हैं उसके अनुसार तीसरी लहर पहले के मुकाबले खतरनाक नहीं. हमारे यहां 1 लाख 80 हज़ार बेड, 551 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: तीन जनवरी को देहरादून में हुकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल, जानें- कब होगा AAP के उम्मीदवारों का एलान

Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट पर बम रखे होने की सूचना से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget