एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण की वोटिंग आज, शुरुआती घंटो में ही मेरठ, गाजियाबाद से लेकर शामली तक, कई जगहों पर खराब हुईं ईवीएम मशीनें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वहीं इस दौरान कई जिलों से ईवीएम मशीने शराब होने की खबरें भी आ रही हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज 11 जिलों में प्रथम चरण (First Phase) का मतदान सुबह से हो रहा है. वहीं शुरुआती कुछ घंटों में ही कई जगहों से ईवीएम मशीनें (EVM Machine) खराब होने की खबरें भी आ रही हैं. गाजियाबाद (Ghaziabad), मथुरा (Mathura) और मेरठ (Meerut)  में मशीनें खराब होने की जानकारी मिली है. बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में बूथ नंबर 341 की आधे घंटे से मशीन खराब रही. वहीं  लोनी बूथ नंबर 17 प्राथमिक विद्यालय बदर पुर पर भी मशीन खराब रही.

मथुरा में कई जगह खराब हुई ईवीएम मशीन

  • मथुरा में गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो पाया.
  • वहीं फरह में बूथ संख्या 473 की मशीन बार-बार खराब हो रही है. यहां  बीप की आवाज भी नहीं आने की शिकायत मिली है. मतदाता की शिकायत पर ईवीएम मशीन ठीक भी की गई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वही समस्या आ गई. 

मेरठ में 20 पोलिंग बूथ पर खराब हुई ईवीएम मशीनें

  • इधर मेरठ के कैंट में 20 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही है. इन पोलिंग बूथों पर टेक्निकल डिपार्टमेंट मशीनें चेंज करने में जुटा हुआ है.
  • वहीं शामली ब्रिगेडियर होशियार सिंह कॉलेज पर 68 नंबर बूथ पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीन नहीं चल पा रही है.
  • मतदान अधिकारी ने बताया तकनीकी फॉल्ट के कारण ईवीएम मशीन खराब हो गई है.  ईवीएम मशीन खराब होने की जानकारी अधिकारी को दे दी गई है जल्द ही दूसरी ईवीएम पहुंचने वाली है. पहुंचते ही तुरंत मतदान चालू हो जाएगा. 

आज पश्चिमी यूपी की सीटों पर हो रहा है मतदान

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.

कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेंगे 2.28 करोड़ मतदाता

पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं और 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव में ऐसे भी उम्मीदवार जिन्हें नहीं राष्ट्रगान की जानकारी नहीं!

UP Election 2022 Voting LIVE: उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले दौर की वोटिंग शुरू, 11 जिले की 58 सीटों पर मतदान, 2 करोड़ 27 वोटर करेंगे 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget