एक्सप्लोरर

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- सपा से गठबंधन हमारी पहली प्राथमिकता, दूसरी पार्टियों से भी...

शिवपाल यादव ने कहा, ''साल 2022 के शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन प्राथमिकता होगी.''

UP Assembly Election 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की है. लेकिन वह अन्य 'धर्मनिरपेक्ष' पार्टियों के साथ गठबंधन करने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं. प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा बुधवार को आगरा पहुंची. शिवपाल यादव ने दावा किया कि मंगलवार को मथुरा के वृंदावन से शुरू यह रथ यात्रा 75 जिलों से होते हुए भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में संपन्न होगी.

पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, ''साल 2022 के शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन प्राथमिकता होगी. हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष विचारधार वाली किसी अन्य पार्टी से भी गठबंधन कर सकते हैं.'' शिवपाल यादव साल 2018 में अपने भतीजे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मतभेद होने पर सपा से अलग हो गए थे और उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी.

विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है- शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है. सरकार ने खुद ही कई मुद्दे दिये हैं. इनमें सबसे प्रमुख महंगाई और भ्रष्टाचार है.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कई ऐसे कानून बनाए हैं जो जनहित में नहीं है. सरकार किसानों का उत्पीडऩ कर रही है.'' यादव ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए प्रसपा पूरी तरह से तैयार है. सपा और प्रसपा के गठबंधन की संभावनाओं के बीच दोनों पार्टियों की अलग-अलग रथयात्राओं के बारे में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि गठबंधन होता भी है तो भी प्रचार-प्रसार अलग-अलग ही किया जायेगा.

प्रसपा के अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का मकसद समाज में परिवर्तन लाना है. बीजेपी सरकार को हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- सपा की सरकार आने पर तीन गुना की जाएगी समाजवादी पेंशन योजना की राशि

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget