एक्सप्लोरर

UP Election: लखनऊ में सपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कोरोना नियमों का उल्लंघन, अब हुई ये कार्रवाई

सपा के कार्यक्रम को वर्चुअल रैली का नाम दिया गया था लेकिन बड़ी संख्या में पार्टी लोग दफ्तर पहुंचे. सपा की यूपी इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में बीजेपी (BJP) से इस्तीफा देने वाले नेताओं को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल कराने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की है. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी स्थित सपा के दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश (District Magistrate Abhishek Prakash) की परमिशन नहीं ली गई थी. अब प्रशासन ने इस मामले में महामारी एक्ट (pandemic act) के तहत गौतमपल्ली थाने में FIR दर्ज कराई गई है. 

सपा के कार्यक्रम की जांच को लेकर डीएम ने एक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम बनाई थी. मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग निकले तो उसकी वीडियोग्राफी हुई और डीएम को एक रिपोर्ट बनाकर दी गई. इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की. बताया गया कि समाजवादी पार्टी के लगभग 2,000 से ज्यादा अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. वीडियोग्राफी में जो भी चिन्हित होगा, उसके खिलाफ नामजद मुकदमा कराया जाएगा. प्रशासन ने धारा 144 के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत धारा 269 और 270 में मामला दर्ज कराया है. इस बाबत डीएम प्रकाश और लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर खुद थाने पहुंचे थे.

राज्य में विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक के लिए रैली पर रोक लगा रखी है. इसके साथ ही आयोग ने नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश दिया था. इससे पहले डीएम द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने पर समाजवादी पार्टी की यूपी इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा यह हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर एक वर्चुअल कार्यक्रम था. हमने किसी को फोन नहीं किया लेकिन लोग आ गए. लोग COVID प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम कर रहे हैं. भाजपा के मंत्रियों के दरवाजे और बाजारों में भी भीड़ है, लेकिन उन्हें हमसे समस्या है.

UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिलने सपा ऑफिस पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान

MP News: मौसम की मार से किसानों की फसलों को नुकसान, अब शिवराज सरकार ने किया ये बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget