एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव में जल्द होगी राहुल गांधी की एंट्री, प्रयागराज से कर सकते हैं शंखनाद

UP Elections: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. यहां एयरपोर्ट और स्वराज भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. यहां एयरपोर्ट और स्वराज भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया. राहुल गांधी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं. राहुल गांधी शाम करीब पौने चार बजे इंडिगो की फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. हालांकि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा देर नहीं रुके.

इसके बाद राहुल गांधी तकरीबन 50 गाड़ियों के लंबे काफ़िले के साथ नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास स्वराज भवन पहुंचे. यहां पार्टी नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी उनके साथ थे. राहुल गांधी का काफिला सीधे स्वराज भवन के अंदर चला गया. यहां भी स्वराज भवन के अंदर जाकर राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए कार्यकर्ताओं ने खूब जद्दोजहद की. राहुल गांधी ने स्वराज भवन में चुनिंदा नेताओं को छोड़कर पार्टी के लोगों से बातचीत नहीं की.

पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कही ये बात

पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि निजी कार्यक्रम में शिरकत करने की वजह से राहुल गांधी आज कार्यकर्ताओं से नहीं मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही पूरे दिन के लिए प्रयागराज आएंगे और दिन भर कार्यकर्ताओं की बातें सुनेंगे. उनसे मुलाकात करेंगे. प्रमोद तिवारी ने यह भी दावा किया है कि राहुल गांधी ने प्रयागराज में समय देने के लिए प्रियंका गांधी से भी कहा है. उनका कहना है कि प्रयागराज उनका पैतृक घर है और विधानसभा चुनावों से पहले अपने घर के कार्यकर्ताओं से वह मुलाकात करना चाहते हैं. बातचीत करना चाहते हैं.

शादी समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी 

राहुल गांधी प्रयागराज में कमला नेहरू ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल की सीईओ डॉ मधु चंद्र चंद्रा के बेटे की शादी में शामिल होंगे. पहले उन्हें रात को प्रयागराज में ही रुकना था लेकिन अब वह रात करीब 9 बजे वाराणसी रवाना हो जाएंगे और वहीं से दिल्ली चले जाएंगे. उन्हें कल दिल्ली में संसद के सत्र में शामिल होना है. राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब उत्साह दिखाया.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति का अयोध्या, मथुरा, काशी पर बड़ा बयान, जानिए क्या बोलीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget