एक्सप्लोरर

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

UP Elections: एआईएमआईएम (AIMIM) से गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बड़ा बयान दिया है.

UP Election 2022: एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) से गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ओवैसी पहले सपा से गठबंधन को लेकर मन बनायें. उन्होंने ओवैसी के 100 सीटें मांगने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसी सूरत में उनसे कैसे गठबंधन होगा. गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी राजभर की तरफ से गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल है. मगर इस बीच राजभर ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया है. इसके बाद एआईएमआईएम और सपा के गठबंधन को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हुई है.

उन्होंने दावा किया कि चुनाव बाद सपा की सरकार बनते ही राज्य में सबसे पहले जातिवार जनगणना कराकर आबादी के हिसाब से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा. जिले के रसड़ा क्षेत्र में आज राजभर पत्रकारों से बात कर रहे थे. भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर पांच मुख्यमंत्री और 20 उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करने वाले राजभर से जब पूछा गया कि क्या सपा सरकार बनने पर अमल होगा, उन्होंने बताया कि सपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री सिर्फ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही होंगे. अपने पुराने बयान से पलटते हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका बयान भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने के लिए था.

उनका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है. राजभर ने मथुरा में मंदिर बनाने की तैयारी वाले बयान से चर्चा में आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 'भाजपा का तोता' करार दिया और कहा कि मौर्य समाज के लोगों की हत्या पर उप मुख्यमंत्री मौन रहते हैं और पिछड़े समाज के साथ भाजपा किस तरह अन्याय कर रही है, ये मौर्य को नजर नहीं आता. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा को मौर्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहिये था. उनके मुताबिक भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को कुर्सी देकर मौर्य के साथ धोखा किया है.

यह भी पढ़ें-

BJP vs Congress: गहलोत सरकार के मंत्री का दावा- BJP में बिखराव दूर करने के लिए अमित शाह को आना पड़ा राजस्थान

लोंगेवाला युद्ध के नायक Bhairo Singh Rathore से मिले Amit Shah, 1971 की लड़ाई में मार गिराए थे कई Pakistani सैनिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
तंबाकू जानलेवा! गुटखा की लत ने ली युवक की जान, थूकते समय ट्रेन से गिरा, दर्दनाक हादसे में मौत
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
सेना भर्ती कार्यालय के ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी
यूपी में PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से ASP बनाए गए 43 अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget