एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उन्नाव से पीएम मोदी ने करहल पर साधा निशाना, कहा- सबसे सुरक्षित सीट हाथ से निकल रही

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के उन्नाव में करहल विधानसभा को लेकर बड़ा दावा किया है.

PM Modi In Unnao: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्नाव (Unnao News) में रैली की. इस दौरान उन्होंने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया. उन्होंने करहल विधानसभा को लेकर बड़ा दावा किया है . प्रधानमंत्री ने कहा "जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है. आपने देखा होगा, जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी की मेरी सीट बचाइए."

पीएम ने कहा कि इन घोर परिवारवादियों की सरकार में संगीन अपराधों के आरोपी और माफिया मंत्रिमंडल का हिस्सा थे. तब माफिया ही सरकार चलाते थे. प्रशासन को भी सीधा आदेश देते थे - न खाता न बही, जो माफिया और गुंडे कहेंगे, वही सही.

आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही- पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी लोग कुछ क्षेत्रों को अपना साम्राज्य समझते हैं. ये सोचते हैं कि जो ये कहेंगे जनता वही करेगी. लेकिन इन लोगों को आज तीसरे चरण में उत्साह के साथ मतदान कर रही उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही.

उन्नाव में पीएम ने जारी मतदान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज यूपी में तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि पहले दो चरण में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला है, उस रिकॉर्ड को तीसरे चरण में तोड़ने का जनता ने मन बना लिया है.

योगी जी की सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारकर दिखाया- प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है-  2017 में हराया था, 2022 में फिर से हराएंगे. यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बात एक कहावत के साथ शुरू करना चाहता हूं और ये कहावत घोर परिवारवादियों पर सटीक बैठती है- थोथा चना, बाजे घना. आजकल मैं देख रहा हूं कि ये घोर परिवारवादी भी खूब डींगें हांक रहे हैं.

पीएम ने कहा कि दंगा-कर्फ्यू, फिरौती, इससे व्यापारियों-कारोबारियों का जीवन चौबीसों घंटे संकट में रहता था. भाजपा सरकार इस अंधेरगर्दी से यूपी को बाहर निकालकर लाई है. उन्होंने कहा कि जिस यूपी की छवि इन लोगों ने ऐसी बना दी थी कि यहां कुछ बदल नहीं सकता. उस यूपी में योगी जी की सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारकर दिखाया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: हरदोई में सपा पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट दे रहे थे

UP Election 2022: डिंपल यादव का दावा- आएंगी 400 सीटें, सपा के आतंकी संग रिश्तों के आरोप पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget