एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी के साथ जाने का पूरा मन बना चुके हैं ओम प्रकाश राजभर, जानें- कहां फंसा है पेंच?

UP Elections: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कहा कि आज धर्मेंद्र प्रधान का भी कॉल आएगा तो नही उठाएंगे. हां कल से बात करेंगे सभी से.

UP Assembly Election 2022: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भले ही अंदर अंदर बीजेपी के साथ जाने का पूरा मन बना चुके हों. लेकिन फेस सेविंग की वजह से अभी तक वो वजह नहीं तलाश पाए जिसे बताकर एंट्री करें. यही वजह है कि उनकी बयानबाजी लगातार जारी है. एबीपी गंगा ने ओपी राजभर से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी किसी दल से बात नहीं हुई, लेकिन सबको संदेश भेज चुके हैं. राजभर का कहना है कि सभी आतुर हैं उनके साथ समझौता करने को. लोग परेशान हैं अब उनके साथ आने को.

ओपी राजभर ने कहा कि कल कुछ दल के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री व यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदारी दी गयी है ओपी राजभर को साथ लाने की. इस पर ओपी राजभर का कहना है कि जिम्मेदारी बहुत लोगों को दी गयी, सपा-बसपा में भी जिम्मेदारी दी गयी है. लोग कॉल कर रहे, लेकिन वो अटेंड नहीं कर रहे. उन्होंने कहा कि आज धर्मेंद्र प्रधान का भी कॉल आएगा तो नही उठाएंगे. हां कल से बात करेंगे सभी से. 

बीजेपी के सामाजिक सम्मेलन के तहत होने वाले राजभर समाज के सम्मेलन पर ओपी राजभर ने कहा कि सम्मेलन होते रहते हैं. जहर खाने का भी संगठन बनाये तो भी लोग मिल जाएंगे. पहले जातियों के नेताओं को दिखाकर वोट लिया जाता था, अब वो चीज खत्म हो रही, अब पार्टियों के लीडर हो गए. पहले लीडर जो वोट दिलाने वाले थे एक तरह से अब दगे कारतूस हैं. उन्होंने दावा किया कि बगैर ओपी राजभर के उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बननी. जिसके साथ उनका मोर्चा, ओपी राजभर जाएंगे उसी की सरकार बनेगी.

अनिल राजभर ने निशाना साधा था

पिछले दिनों जब ओपी राजभर ने कहा था कि बीजेपी के लिये भी दरवाजे खुले हैं तो मंत्री अनिल राजभर ने उन पर निशाना साधा था. इसे लेक़र बिना मंत्री का नाम लिए ओपी राजभर ने कहा कि 27 को मालूम हो जाएगा कि वो कहां चले गए. पूर्वांचल ही नहीं पूरे यूपी में ऐसे लोग जमानत बचा लें. हमने खाली बयान दिया कि बीजेपी के लिए भी दरवाजा खुला तो दिल्ली से लेकर यहां तक हलचल मच गई है. राजभर ने कहा कि जो मंत्री बोल रहे उनकी औकात ही क्या है, उनकी हैसियत इतनी है कि वो किसी दल के लोडर हैं. लोडर गिरी कर रहे तो मालिक की मर्जी पे बोलना, मालिक की मर्जी पर खाना, जीना, अपनी मर्जी से कुछ करना नहीं. 

AIMIM को लेकर राजभर ने कही ये बात

ओपी राजभर ने जब बीजेपी में जाने की बात कही थी तो AIMIM की तरफ से बयान आया था कि ऐसा होने पर वो मोर्चे से अलग हो जाएंगे. इस पर ओपी राजभर ने कहा कि जब बीजेपी साथ जाएंगे तो उनसे बात करेंगे. जो लोग जल्दबाजी में बयानबाजी कर रहे हैं ये उनकी नासमझी है. राजनीति में सभी बड़े नेता एक दूसरे से मिलते हैं. जब तक डिसीजन न आ जाये उसको नहीं मानना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज करेंगी कांग्रेस की रणनीति का खुलासा, जानें- कब घोषित किए जाएंगे उम्मीदवार

पैगंबर मोहम्मद साहब पर रोजाना कूड़ा फेंकती थी महिला, जानिए फिर क्या हुआ था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget