एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुकेश सहनी बोले- बीजेपी ऐसा कर दे तो यूपी में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

UP Elections: मुकेश सहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी 165 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी वह किसी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में निषाद बाहुल्य सीटों पर सभी सियासी दलों की नजर लगी हुई है और इन वोटों को साधने में अब बिहार की वीआईपी पार्टी भी पीछे नहीं है. बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी का साफ तौर पर कहना है कि निषाद समाज चाह रहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का खेल बिगाड़ा जाए क्योंकि 17 दिसंबर को जो रैली लखनऊ में हुई उसमें आरक्षण की घोषणा नहीं हुई और इससे निषाद समाज नाराज है.

मुकेश सहनी का साफ तौर पर कहना है कि अगर आरक्षण नहीं तो इस बार निषाद वोट भी बीजेपी को नहीं देगा. बिहार सरकार में भले ही मुकेश सहनी की पार्टी NDA का घटक दल हो, वो मंत्री हों, लेकिन लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, इसलिए लगातार वो यूपी का दौरा कर रहे हैं. आज मुकेश सहनी ने उन 165 सीटों के विधानसभा प्रभारियों को लखनऊ से रवाना किया जहां निषाद समुदाय का वोट अच्छी खासी संख्या में है. 

संजय निषाद पार्टी नहीं बल्कि परिवार चला रहे हैं- मुकेश सहनी
इस मौके पर एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान मुकेश साहनी ने साफ तौर पर कहा कि मैं दोस्त होने के नाते बीजेपी को सही सलाह दे रहा हूं. अगर समय रहते बीजेपी की केंद्र सरकार ने आरक्षण को लागू कर दिया तो वह उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम केंद्र सरकार से नाराज हैं. उन्होंने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और एमएलसी संजय निषाद पर भी निशाना साधा. 

मुकेश सहनी ने साफ तौर पर कहा कि संजय निषाद पार्टी नहीं बल्कि परिवार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को निषाद की फिक्र करनी चाहिए वरना निषाद बीजेपी को उत्तर प्रदेश में डुबो देगा. मुकेश सहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी 165 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी वह किसी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि अगर जल्द ही आरक्षण बिहार में भी लागू नहीं हुआ तो वहां भी सरकार के सामने संकट खड़ा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में मतदान का समय 1 घंटा बढ़ाया गया, जानिए- चुनाव आयोग ने और क्या-क्या फैसले लिए हैं

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget