एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गिरिराज सिंह का आरोप- अमेठी में एक परिवार करता रहा उत्पीड़न, नहीं किया विकास

UP Elections: गिरिराज सिंह ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार पुन: 2022 में बनेगी. गुंडों का सफाया होगा.

Giriraj Singh on UP Election 2022: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश का एक परिवार सालों तक अमेठी (Amethi) और अमेठी के लोगों का उत्पीड़न करता रहा लेकिन यहां का विकास नही किया. मंत्री ने कहा कि दुख होता है कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी अमेठी में इलाज के लिए एक ढंग का अस्पताल नहीं है. उन्होंने कहा कि जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यालय तक नहीं बन पाया है और न ही कोई अन्य विकास हुआ है.

पत्रकारों से बातचीत में यूपी विधानसभा के आगामी चुनाव के सवाल पर सिंह ने कहा, ''योगी जी के नेतृत्व मे बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार पुन: 2022 में बनेगी. गुंडों का सफाया होगा. योगी जी हैं तो गुंडे मवाली कहां रुक सकते हैं.' यूपी से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कोई भी लडे़, फर्क नहीं पड़ने वाला है.

स्मृति ईरानी के नेतृत्व में अमेठी का तेजी से विकास होगा- गिरिराज सिंह

इससे पहले सैनिक स्कूल परिसर कौहार में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि अमेठी की जिम्मेदारी 55-60 सालों से जिन लोगों के पास थी, उन्होंने अमेठी का विकास नहीं किया, लेकिन (स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री) स्मृति ईरानी के नेतृत्व में अमेठी का तेजी से विकास होगा, यहां के हर ग्रामीण इलाके को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा.

सिंह ने कहा कि अमेठी में यह पहली कुश्ती नहीं है, इससे पहले 2014 और 2019 में राजनीतिक कुश्ती हो चुकी जिसमें स्मृति ईरानी विजयी हुई थी. यह उसी का नतीजा है कि आज अमेठी में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया गया है. गौरतलब हैं कि अमेठी में यह कुश्ती चैंपियनशिप 17 से 19 सितंबर तक चलेगी इसमे 23 राज्य के 750 पहलवान भाग ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- योगी सरकार का हो जाएगा सफाया, BJP चला रही है झूठ का ट्रेनिंग सेंटर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाई, इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget