एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- योगी सरकार का हो जाएगा सफाया, BJP चला रही है झूठ का ट्रेनिंग सेंटर

UP Elections: अखिलेश ने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार का सफाया हो जाएगा.

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav in Lucknow: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Elections) में बीजेपी सरकार का सफाया हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हर व्यक्ति का अपमान किया है और इसने पहले की किसी भी सरकार की तुलना में अधिक झूठ बोला है. ऐसा लगता है कि बीजेपी (BJP) झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही है. जनता को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होगा- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होगा. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को ईवीएम (EVM) और डीएम (DM) से अलर्ट रहने की अपील की. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बिहार में EVM और DM ने बेईमानी की और बंगाल में सही जवाब मिला.

इससे पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है. उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं, इस कार्य में कोई कोताही न हो, बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है.'

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''लोकतंत्र के इस उत्सव (2022 के विधानसभा चुनाव) की पवित्रता को बचाने के कार्य में जहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना है, वहीं बीजेपी के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा.'' यादव ने कहा, ''अबकी बार बूथों पर बीजेपी की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है.'' उन्होंने कहा कि सपा इस संबंध में पुख्ता रणनीति बना रही है ताकि बीजेपी जनता को धोखा न दे सके.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव, EVM और DM से रहना होगा सावधान

Chardham Yatra 2021: पुष्कर सिंह धामी का एलान- 18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन शर्तों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget