एक्सप्लोरर

UP Election 2022: वोटिंग बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की पहल, बुजुर्गों और गंभीर रूप से मरीजों के लिए की ये व्यवस्था

UP Assembly Election 2022: वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों, कोरोना पॉजिटिव का वोट घर में डलवाने की व्यवस्था की है.

UP Assembly Election 2022: निर्वाचन आयोग की एक शानदार पहल बुजुर्गों और गंभीर रूप से मरीजों में सकारात्मक चर्चा का कारण बनी हुई है. दरअसल वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों, कोरोना पॉजिटिव मरीजों का वोट घर में ही डलवाने की विशेष व्यवस्था की है. इसके लिए पूरा खाका तैयार कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. निर्वाचन आयोग के इस कदम को वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत योग्य बताते हुए शानदार भी कहा है. वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ने के साथ मतदान को लेकर जागरुकता भी बढ़ेगी.

मतदान केंद्रों पर पहुंचने में असमर्थ 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को सुविधा

चुनाव आयोग ने गंभीर बीमारी से ग्रस्त, कोरोना पॉजिटिव और मतदान केंद्रों पर पहुंचने में असमर्थ 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को घर पर ही मतदान का अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. ऐसे लोगों के घर मतदान प्रक्रिया में लगे कर्मी जाएंगे और निर्वाचन आयोग के तय किए गए प्रारूप और नियमों से वोटिंग कराएंगे. आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि मतदान की पारदर्शिता, आयोग की गुप्त मतदान की मंशा हर हाल में कायम रहे. निर्वाचन आयोग के इस कदम का सभी लोगों ने स्वागत किया है. माना जा रहा है कि अभी तक मतदान केंद्र पर न पहुंच पाने वाले लोग वोटिंग से वंचित रह जाते थे. इस कदम से मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. बुजुर्गों ने इसे बहुत ही उपयोगी कदम माना है. इस कदम से लाभ पाने वाले बुजुर्गों ने कहा है कि सहूलियत बहुत बड़ी है और मतदान में जरुर भाग लेंगे. 

इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी उन्नाव रवींद्र कुमार का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में तीन कैटेगरी में पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है. 80 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन, दूसरा पीडब्ल्यूडी मतदाता और तीसरा कोरोना से प्रभावित हैं. उनके लिए पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है.। इन लोगो के लिए ही केवल 12 डी फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे. 12 डी फॉर्म भरकर पोस्टल बैलेट से वोटिंग करने के इछुक रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करेंगे और इसके बाद निर्धारित तारीख पर 12 डी फॉर्म जमा करनेवालों को वोट डलवाने के लिए फिर हमारी टीम जाएगी. उसके फॉर्म को बाकायदा गोपनीय बनाए रखते हुए वोटिंग कराई जाएगी. 12 डी फॉर्म देने के बाद सब्मिट करनेवालों को पोस्टल बैलट पेपर की सुविधा होगी. जो लोग सब्मिट ना कर सीधे पोलिंग स्टेशन आना चाहेंगे उनके लिए भी ये सुविधा रहेगी.

Alwar Gangrape मामले की जांच CBI को सौंपने जा रही राजस्थान सरकार, हाई लेवल मीटिंग में लिया गया फैसला

Akhilesh Yadav से गठबंधन को लेकर क्यों नहीं बनी बात? Chandra Shekhar Aazad ने abp न्यूज़ को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget