एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे हाशिम अंसारी के बेटे ने की अयाेध्या से विनय कटियार को टिकट देने की मांग, जानिए क्यों

कभी बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे मरहूम हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी ने अयोध्या से विनय कटियार को चुनाव लड़ाये जाने की मांग की है.

UP Election 2022: बीजेपी से अयोध्या में प्रत्याशी उतारे जाने की कयास को लेकर के लगातार सरगर्मियां तेज हैं. हनुमानगढ़ी पीठ के महंत राजू दास सांसद लल्लू सिंह के पुत्र विकास सिंह महापौर और ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के नामों की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही है. सत्य क्या है यह तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ही जानेगा लेकिन राम मंदिर निर्माण को लेकर के उत्साहित राम भक्त संत महंत और अयोध्या वासी अयोध्या से किसी राम भक्त के ही चुनाव लड़ने की बात करते नजर आ रहे हैं.

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार के पक्ष में अयोध्या के संत महंत उतर पड़े हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि कभी रामलला के मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा रहे बाबरी पक्ष के पक्षकार मरहूम हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी भी विनय कटियार के लिए अयोध्या से चुनाव लड़ाये जाने की मांग कर रहे हैं. बताते चलें कि विनय कटियार ने राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी है. अयोध्या से कई बार सांसद रहे और राम मंदिर के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए समर्पण भी किया. राम मंदिर मामले में चल रही न्यायालय प्रक्रिया में उनको मुलजिम भी बनाया गया था वह विवादित ढांचे के विध्वंस में आरोपी थे जिसका फैसला अभी जल्द ही न्यायालय से आया और उन्हें बरी किया गया है.

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने विनय कटियार को टिकट दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि मैं अपना पक्ष निष्पक्ष रखना चाहता हूं विनय कटियार ने रामलला के लिए जो किया है वह कोई भी नहीं कर सकता. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अगर सबसे योग्य कोई चेहरा अयोध्या से बीजेपी की तरफ से है तो वह विनय कटियार है. परमहंस दास ने कहा कि अगर विनय कटियार को बीजेपी अयोध्या से टिकट देती है तो हम सभी साधु संतों को प्रसन्नता होगी और हम पार्टी से अपेक्षा भी रखते हैं कि विनय कटियार को अयोध्या से टिकट दिया जाए.

दिगंबर अखाड़ा के ठीक सामने सिद्ध पीठ दंत धवन कुंड के पूर्वज महंतों ने भी राम मंदिर आंदोलन के लिए बलिदान दिया है. राम मंदिर आंदोलन की हृदय स्थली रही दिगंबर अखाड़ा में शलाका पुरुष स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के दंत धवन कुंड के तत्कालीन महंत ने भी सक्रिय भूमिका निभाई थी. अब उस पीठ के महंत विवेक आचारी ने कहा मुख्यमंत्री अब गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में अयोध्या से सबसे उपयुक्त चेहरा विनय कटियार हैं. अगर अयोध्या से विनय कटियार चुनाव लड़ते हैं तो उनका मैं स्वागत और समर्थन करता हूं. महंत विवेक आचारी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए बहुत बड़ा योगदान विनय कटियार ने दिया है. राम मंदिर निर्माण में विनय कटियार का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है. दंत धवन कुंड के महंत विवेक आचारी ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि अगर अयोध्या से विनय कटियार चुनाव लड़ते हैं तो यह बहुत उत्तम होगा और अयोध्या के लिए बहुत ही महान कार्य होगा.

वहीं कभी राम मंदिर आंदोलन को लेकर के बीजेपी और विनय कटियार के धुर विरोधी रहे स्वर्गीय हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी भी बीजेपी से अपील कर रहे हैं कि विनय कटियार को टिकट दिया जाए अयोध्या के विकास के लिए विनय कटियार को टिकट दिए जाना जरूरी है. इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में विकास चाहिए विनय कटियार को अयोध्या से टिकट मिलना चाहिए. अगर विनय कटियार को टिकट मिलता है तो अयोध्या का विकास भी होगा. इकबाल अंसारी ने कहा कि विनय कटियार के संत महंत और स्थानीय लोगों में संबंध बहुत ही अच्छे हैं. विनय कटियार के पक्ष में मांग करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि मुसलमान भी चाहता है कि विनय कटियार अयोध्या से चुनाव लड़े इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या से ऐसा नेता होना चाहिए जो अयोध्या के विकास की बात करें अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए सभी गुण विनय कटियार में हैं. उन्होंने कहा कि अगर विनय कटियार अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो हिंदू और मुसलमान दोनों उनका सपोर्ट करेंगे. 

इसे भी पढ़ें :

UP Election 2022: गठबंधन का एलान करते हुए Owaisi ने निकाला नया फॉर्मूला, बोले- सत्ता में आए तो 2 सीएम होंगे, 3 डिप्टी सीएम

UP Election 2022: ओवैसी की पार्टी ने इन दलों के साथ किया गठबंधन, बताया सत्ता का 'फ्यूचर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget