एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, नदीम जावेद को दिया टिकट, जानें- कौन हैं?

UP Election: फैसल तबरेज हसन की जगह अब नदीम जावेद को टिकट दिया गया है. नदीम जावेद अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं.

UP Election, Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जौनपुर में अपना उम्मीदवार बदल दिया है. फैसल तबरेज हसन की जगह अब नदीम जावेद को टिकट दिया गया है. नदीम जावेद अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं.

बता दें कि राज्य में कांग्रेस उम्मीदवारों की नौवीं सूची में जौनपुर से फैसल तबरेज हसन को टिकट दिया गया था. लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 400 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें से 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है.

सात चरणों में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. दस फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी, सोमवार को मतदान हुआ.

दूसरे चरण में जिन 55 सीट पर मतदान हुआ, उनमें 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 38, सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीट पर जीत मिली थी. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था. सपा की जीती गईं 15 सीट में से 10 पर मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा. पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा. परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: मैनपुरी में CM योगी बोले- नाम समाजवादी और काम 'तमंचावादी', सपा पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget