एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में BJP निकालेगी 6 चुनावी यात्राएं, जनता को बताएगी सरकार की उपलब्धियां

UP Elections: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है. बता दें कि बीजेपी यूपी में 6 चुनावी यात्राएं कर जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएगी.

UP Assembly Election 2022: यूपी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियों ने जी तोड़ मेहनत करनी शुरू कर दी है. वहीं चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य की जनता के बीच जाने के लिए छह यात्रा निकालने का फैसला किया है.

बैठक में हुआ ये फैसला

दरअसल राज्य में निकाली जाने वाली इन यात्राओं का फैसला भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को हुई कार्ययोजना बैठक में लिया गया है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे.

भाजपा 300 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएगी सरकार – स्वतंत्र देव सिंह

वहीं बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी. कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 300 प्‍लस सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है - भारत माता की जय.

2016 में भाजपा ने चार परिवर्तन यात्रा निकाली थी

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर 2016 में भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राएं निकालकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी. उस वक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में झांसी से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई और इसके अलावा सहारनपुर, सोनभद्र और बलिया से भी परिवर्तन यात्राएं निकलीं गई थी. जिनमें भाजपा ने तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देकर परिवर्तन का आगाज किया था.

यात्राओं में सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे

मालूम हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर और सहयोगी दलों को 13 सीटों पर विजय मिली और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी थी. भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अब हमारी यात्राओं में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि यात्रा की विस्तृत कार्ययोजना बाद में तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

राम जन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ भू-भाग के मास्टर प्लान पर हो रही है चर्चा, जानिए कैसा होगा स्वरूप

Chhattisgarh News: हाथियों ने पटक-पटक कर ली महिला की जान, तीन टुकड़ों में बरामद हुआ शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget