एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रायबरेली में अखिलेश का सीएम योगी पर बड़ा हमला, कहा- 'जो कभी धुआं उड़ाते थे वो धुंआ हो गए'

UP Election News: समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने रायबरेली में कहा- बीजेपी सरकार जो राशन दे रही है वो मार्च तक ही मिलेगा, दिल्ली के बजट में इसके लिए पैसा नहीं है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानों का दौर जारी है. राज्य में दो चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब राजनीतिक दल आगे की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का नाम लिए बिना उन पर जुबानी हमला किया. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा - "गर्मी निकलने वाले को टीवी पे देखा न जो कभी धुआं उड़ाते थे वो धुंआ हो गए."

राज्य में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सपा नेता ने कहा कि वो कानून व्यवस्था की बात करते हैं और उनकी सरकार में आईपीएस फरार हैं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इनामी माफिया के लिए जौनपुर में पुलिस कप्तान पिच बनवा कर खिला रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्नाव में जिस पर आरोप था मुख्यमंत्री उसे कार्यालय में बुलाकर पुलिस से बचाना चाह रहे थे.

रायबरेली में अखिलेश यादव ने कहा- "बीजेपी सरकार जो राशन दे रही है वो मार्च तक ही मिलेगा, दिल्ली के बजट में इसके लिए पैसा नहीं है. सपा जब सरकार में आएगी तो जब तक सरकार रहेगी गरीबों को राशन मिलता रहेगा. वो भी सरसों के तेल और घी वाला."

बीएसपी बाबा साहब के रास्ते से भटक गई- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि बीएसपी के लोग बाबा साहब के रास्ते से भटक गए हैं. कांग्रेस-बीएसपी की सरकार बननी नहीं है इनके चक्कर में मत आना. किसी भी अन्य दल का इस बार खाता नहीं खुलेगा रायबरेली में. इस बार साइकिल सबसे आगे चल रही है. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी के राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कट गए. नौजवानों को कोई रोजगार-नौकरी नहीं मिली. समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, टीईटी, बीएड, बीपीएड, 69000 भर्ती, शिक्षामित्र सबको नौकरी देंगे.

जनसभा में अखिलेश यादव ने पूछा :पहले जो पैसा लेकर भागे थे वो कहां के थे.... आज जो पैसा लेकर भागे वह कहां के थे? इस पर लोगों ने चिल्लाकर कहा- गुजरात के."

UP Election 2022: ओमप्रकाश राजभर ने कहा, मेरी हत्या कराना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग से की यह मांग

 UP Election: अखिलेश यादव बोले- दो चरणों में जनता ने CM योगी की गर्मी निकाल दी है, तीसरे चरण में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget