एक्सप्लोरर

योगी सरकार में मंत्री गुलाब देवी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं, सामने आया वीडियो

UP News: हापुड़ में यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के काफिले में शामिल वाहनों में आपस टक्कर हो गई. जिसमें शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी  घायल हुई हैं. हादसे के संबंध में बताया गया है कि शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के काफिले में चल रही गाडियां आपस में टकरा गई. इस हादसे में मंत्री गुलाब देवी गम्भीर रूप से घायल हुई हैं.

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बताया गया कि मंत्री गुलाबो देवी मंत्री का काफिला दिल्ली से बिजनौर जा रहा था, तभी पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल 9 पर हादसा हो गया.

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के सड़क हादसे में घायल होने पर हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार की दोपहर को दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहीं थीं. जैसे ही उनकी कार का काफिला हापुड़ में पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा को पार कर आगे बढ़ा ही था, कि तभी आगे चल रही एस्कॉर्ट की कार से शिक्षा मंत्री की कार टकरा गई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

दिल्ली एम्स जाएंगी मंत्री- डीएम
डीएम ने कहा कि हादसे में शिक्षा मंत्री को चोट आने पर उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां शिक्षा मंत्री का सीटी स्कैन और एक्सरे आदि किया गया है. जिसमें किसी तरह की कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं और कोई भी खतरे की बात नहीं है. शिक्षा मंत्री के परिवारीजनों को भी जानकारी दे दी गई है. बेहतर जांच के लिए शिक्षा मंत्री को दिल्ली एम्स के लिए शिफ्ट किया जा रहा है. 

गुलाब देवी के साथ हुए हादसे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के जनपद हापुड़ में सड़क दुर्घटना में घायल होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. मैं ईश्वर से मा. राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ.

Udaipur Files: उदयपुर फाइल्स पर नहीं थम रही कंट्रोवर्सी, सपा नेता एसटी हसन ने कर दी बड़ी मांग

टोल पर एक गाड़ी ने अचानक से...
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर से कामना है कि गुलाब देवी जी को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें.

भाजपा नेता नरेश तोमर ने कहा, 'हमारी मंत्री गुलाब देवी जी दिल्ली जा रही थी लेकिन टोल पर एक गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाया जिसके कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई. इसी घटना में मंत्री को हल्की चोटे आईं. अस्पताल में हम उन्हें लेकर आए हैं अब वह बिल्कुल ठीक हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget