एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में अब ड्रोन उड़ाने के पहले करना होगा इन नियमों का पालन, बन रही है नीति

Ayodhya Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश में अब ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति 2023 आने वाली है. इस नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. आने वाले दिनों में विधानसभा में इसको पेश किया जाएगा.

UP Drone Policy: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीन लोग ड्रोन को अपनी मर्जी से नहीं उड़ा सकेंगे. सरकार ड्रोन उड़ाने के लिए पॉलिसी ला रही है. अयोध्या में कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी मिल गई है. आने वाले दिनों में विधानसभा सत्र में इसको पेश भी किया जाएगा. कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति 202 को मंजूरी दे दी गई है. इस नीति के आ जाने के बाद उत्तर प्रदेश में अब ड्रोन के लिए "नो परमिशन, नो टेक ऑफ" की व्यवस्था लागू हो जाएगी.

ड्रोन उड़ाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीन लोग ड्रोन को आजकल मनमाना तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं कुछ जगहों पर सुरक्षा कारणों से भी इसको उड़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. इसी कारण ड्रोन के बढ़ते उपयोग और ड्रोन के संचालन में आ रही समस्याओं को देखते हुए ये नीति लाई जा रही है. नीति के तहत अब सभी ड्रोन का पोर्टल पर पंजीकरण कर उसका यूआईडी नंबर प्राप्त करना जरूरी हो जाएगा. इसके साथ ही ड्रोन की गतिविधियों पर थाना स्तर पर भी निगरानी की जाएगी.

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
ड्रोन की पॉलिसी बन जाने के बाद ड्रोन संचालन के लिए हवाई क्षेत्र तीन भाग में बांटे जाएंगे. लाल, पीले और हरे क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे.  इन तीनों क्षेत्रों में नियमों के अनुसार ही ड्रोन को उड़ाया जा सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर ड्रोन को उड़ाने वाले पर जुर्माना भी वसूला जाएगा. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों, राज्य कर्मियों को ड्रोन की तकनीक, ड्रोन के संचालन और ड्रोन संबंधी कानूनी नियमों और शर्तों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

कुछ लोगों को इसमें छूट भी दी जाएगी. इनमें राज्य सरकार के अंतर्गत या मान्यता प्राप्त अनुसंधान एवं विकास संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, प्राधिकृत प्रशिक्षण संस्था और जीएसटी नंबर प्राप्त वायुयान निर्माता, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को इसमें छूट दी जाएगी. वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के द्वारा जनसभाओं, त्योहारों, धार्मिक सम्मेलनों में और कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर अस्थाई रेड जोन भी घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी टनल हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन, अंदर फंसे हैं 40 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget