एक्सप्लोरर

यूपी: डीजीपी ने जारी किया निर्देश, जनता के साथ शालीन व्यवहार करें पुलिसकर्मी

यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ सामान्य और शालीन व्यवहार करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं.

UP DGP Mukul Goyal: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जन सामान्य के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार के संबंध में प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिये गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किये.

डीजीपी मुकुल गोयल ने समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, रीजनल पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद को जन सामान्य के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा शालीन एवं मर्यादित व्यवहार बनाये रखने के लिए निर्देश जारी किये हैं.

डीजीपी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक पुलिसकर्मी आम जनमानस के साथ मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार बनाये रखे. पुलिसकर्मियों को जनता के साथ मर्यादित व्यवहार को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाये.

थानों में शिष्ट व्यवहार के बोर्ड भी लगाएं- डीजीपी
उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक जनपद में नियुक्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों की दो चरणों में मर्यादित आचरण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला कराई जायें. पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण हेतु स्थानीय विषय विशेषज्ञों की भी सेवाएं प्राप्त की जाएं तथा जनता के साथ पुलिस द्वारा अच्छे व्यवहार सम्बन्धित विषयों पर व्याख्यान भी कराया जायें. गोयल ने कहा कि जनपद के थानों पर जन सामान्य के साथ मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार बनाये रखने संबंधी बोर्ड लगाये जाये.

बता दें कि इससे पहले डीजीपी ने यूपी में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाने की रणनीति बनाने को कहा था. गोयल ने ये भी कहा था कि अपराध नियंत्रण के लिए जनता का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बगैर क्राइम कंट्रोल नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें:

यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल बोले- 2022 चुनाव शांतिपूर्वक कराने की बनेगी रणनीति

UP Assembly Election: जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, बोले- चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget