एक्सप्लोरर

यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल बोले- 2022 चुनाव शांतिपूर्वक कराने की बनेगी रणनीति

यूपी के नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. किसी तरह की भी अशांति और अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

UP DGP News: यूपी के नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल ने अपराध नियंत्रण के लिए जनता का सहयोग जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बगैर क्राइम कंट्रोल नहीं हो सकता. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी का कार्यभार ग्रहण करते हुए 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल ने जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी फील्ड पर जाएं और जनता से जुड़ें.

नवनियुक्त डीजीपी आज सुबह ही दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और हजरतगंज स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया. यहां से डीजीपी मुकुल गोयल सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस पहुंचे. कुछ देर आराम के बाद पौने बारह बजे डीजीपी मुख्यमंत्री से मिलने लोग भवन चले गए. दोपहर 12:30 बजे डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर चार्ज लिया और अधिकारियों से प्रदेश के हालातों और कानून व्यवस्था पर चर्चा की. उन्होंने पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने पर जोर दिया. 

डीजीपी ने कहा कि छोटे-छोटे अपराधों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे संवेदनशीलता बढ़ती है. छोटे अपराध को अनदेखा किया जाता है तो कोई बड़ी वारदात सामने आ सकती है. उन्होंने कहा पुलिस के सामने चुनौतियां बहुत हैं लेकिन मेहनत और जनता के सहयोग से सारी चुनौतियों से निपटा जाएगा. उन्होने अधिकारियों को फील्ड पर जाने के निर्देश दिए और कहा कि फील्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों काम देखें. जो बेहतर काम कर रहा है उस पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जाए. उन्होंने साइबर क्राइम की बढ़ती चुनौती के मद्देनजर पुलिस के क्रियाकलापों में आधुनिकतम टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की भी बात कही.

2022 चुनाव शांतिपूर्वक कराने की बनेगी रणनीति

डीजीपी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार ही चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव में किसी तरह की भी अशांति और अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई खुद देखेंगे

मुकुल गोयल ने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ जो भी कार्रवाई चल रही है, वह उसके बारे में खुद सारी जानकारी लेंगे. इस रैकेट से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ी तो अन्य एजेंसियों का भी जांच में सहयोग लिया जाएगा.

डकैतों पर काबू पाने के लिए लगी हैं टीमें- प्रशांत कुमार

बीहड़ में एक बार फिर से सिर उठाने वाले डकैतों के लिए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस टीमें लगाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि एंटी डकैती सेल के अलावा अन्य एजेंसियां भी डकैतों से निपटेंगी. बीहड़ में इन दिनों डकैत गौरी यादव ने आतंक मचा रखा है. पंचायत चुनाव से अभी तक गौरी यादव के उत्पात से इलाके में दहशत है. एडीजी ने कहा कि गौरी यादव पर यूपी सरकार ने 5 लाख और एमपी से 50 हज़ार रुपये का इनाम है. उसे जल्द पकड़कर बीहड़ को भयमुक्त किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP पुलिस का बड़ा खुलासा- चाचा को फंसाने के लिए मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने खुद पर चलवाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget