एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, बोले- चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसें

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सांसदों को तैयारी में जुटने को कहा है. नड्डा ने कहा कि सांसद गांव-गांव जाकर सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं.

UP Assembly Election: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने का निर्देश दिया. बृज और कानपुर क्षेत्र के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों से बुधवार को संवाद करने के बाद नड्डा ने अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के 44 सांसदों के साथ बैठक की. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर मंथन किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में शामिल हुए.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा ने सांसदों से कहा कि मानसून सत्र समाप्त होते ही वह अपने संसदीय क्षेत्रों में जुट जाएं और गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा सुनिश्चित करें कि उन्हें इनके लाभ मिल रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष ने सभी सांसदों को सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों का दौरा करने और इस साल के अंत तक अपने संसदीय क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक पूरे देश के पात्र लोगों का टीकाकरण कर लेने का लक्ष्य रखा है.

कई बड़े नेता हुए शामिल
राजधानी स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह, राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए. स्मृति ईरानी सहित उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल कई अन्य सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे.

जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे
इससे पहले, बुधवार को सांसदों के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए उत्तर प्रदेश के सांसद अपने-अपने संसदीय व आसपास के क्षेत्रों में ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा’’ निकालेंगे. पार्टी ने इन यात्राओं के जरिए कम से कम 200 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का लक्ष्य रखा है. इन यात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

UP: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, UPERC ने इस साल बिजली दरें नहीं बढ़ाने का दिया आदेश  

उत्तराखंड: मुख्य सचिव का आदेश, रोजाना दो घंदे जनसमस्याओं का समाधान करें अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget