एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: 'बीजेपी का कमल जबरदस्त खिलेगा', यूपी निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दावा

Nagar Nikay Chunav: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी. लोकसभा चुनाव में देश में 400 से अधिक पार्टी को सीटें मिलेंगी.

Agra News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज रविवार (2 अप्रैल) को आगरा पहुंचे और नगर निगम सदन कक्ष में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक प्रमुख और अन्य अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक ली. इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मैं मंडलीय समीक्षा बैठक ले रहा हूं और 18 मंडल में कानपुर के बाद आगरा की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई है. उन्होंने कहा कि अब हर महीने ब्लाक प्रमुख और बीडीओ डीएम और एसडीएम के साथ बैठकर ग्रामीण आबादी की समस्याओं का समाधान निकालेंगे.

राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का कमल जबरदस्त खेलने जा रहा है और वहीं लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी. लोकसभा चुनाव में देश में 400 से अधिक पार्टी को सीटें मिलेंगी, उन्होंने बीजेपी का मतलब विकास और सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण बताया. विधायक डॉ जी एस धर्मेश द्वारा नगर निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ विजिलेंस जांच की सीएम को चिट्ठी लिखने पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी दोषी होगा, जेल जायेगा.

अखिलेश यादव पर बोला करारा हमला 
विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि तुष्टीकरण,  जातिवाद की राजनीति खत्म हो चुकी है. मुगलों का इतिहास पाठ्यक्रम से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि झूठा इतिहास पढ़ाया जाता था. इसी के साथ सपा और अखिलेश यादव पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा माने पिछड़ा विरोधी, दलित विरोधी, दंगा समर्थक पार्टी है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब सपा कमल की छाया में अपना भविष्य तलाश रही है. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि क्या राहुल गांधी का परिवार कानून और कोर्ट से बड़ा है? आलू उत्पादक किसानों के लिए पोटेटो प्रोसेसिंग यूनिट पर कहा कि सरकार गंभीर है. किसानों की फसल बर्बाद होने को लेकर कहा कि मुआवजा दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: सीएम योगी का दांव फिर फेल करेगा विपक्ष की सभी चाल, सपा-BSP और कांग्रेस का एक झटके में खत्म होगा खेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget