एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर विवादित बयान, बोले- 'अखिलेश यादव मानसिक...'

UP News: प्रदेश में बाढ़ हालातों पर विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को विक्षिप्त बताया है.

उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं विपक्ष बाढ़ की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियों पर सवाल उठा रहा है. विपक्ष की तरफ से उठाए गए सवालों पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार तीखी प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा, "अखिलेश यादव मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं, प्रकृति से कौन लड़ सकता है, लेकिन सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद और सेवा में जुटे हैं. सरकार और भाजपा की सेवा से जनता संतुष्ट है."

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, "अखिलेश यादव एंड कंपनी सिर्फ बयानबाज़ी में माहिर है. सपा की अखिलेश यादव जी की सरकार के समय बाढ़ राहत का पैसा और सामग्री भ्रष्टाचारी सपाई गुंडे अपराधी खा जाते थे, जनता ये भूली नहीं है." डिप्टी सीएम ने कहा, "सपा कुछ भी कर ले, 2047 तक सपा सरकार असंभव है. जनता भाजपा के साथ थी, है और रहेगी."

'भगवा कभी नहीं हो सकता आतंकवादी'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान कहा, "प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा, इस पर नहीं बोलना लेकिन कांग्रेस के काले कारनामे उजागर हुए हैं. आतंकवाद का रंग नहीं होता, देश के दुश्मन होते हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फंसाया गया था .न्यायालय ने साबित कर दिया है कि भगवा कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता. ये विखंडित करने वाले लोगों की मंडली है."

मणिशंकर अय्यर के बयान पर किया पलटवार

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की ओर से पहलगाम आतंकी हमले पर की जा रही बयानबाजी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, उनको सबको पागलपन का दौरा है. हमारी सेना ने अपने लड़ाकू विमानों की ताकत दिखा दी. उन्होंने कांग्रेस को पाकिस्तान का बिछड़ा भाई-बहन बताया है.

Input By : नीतीश पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget